NobleBlocks

Research indexJournal article

जयशकर परसद क नटक क ससकतक पकष

सावंत

International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology5 Aug 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/539A43E7DOI10.48175/ijarsct-37551

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

जयशंकर प्रसाद के नाटक भारतीय संस्कृति के प्रबल तथा सशक्त संवाहक कहे जा सकते हैं। उन्होंने स्वाधीनता पूर्व कालखंड में इतिहास, समाज,नारी, दर्शन और राष्ट्र आदि भारतीय आयामों को अपनी नाट्यकला के माध्यम से एक समग्र सांस्कृतिक परिबंध प्रदान किया है। प्रसाद की नाट्यकला सिर्फ अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान तथा भविष्य के लिए सांस्कृतिक प्रेरणा का अखंड भारतीय स्त्रोत कहा जा सकता है। जो जयशंकर प्रसाद के बाद आज इतने सालों के बाद भी उनके नाटक कालजयी और प्रासंगिक रहे हैं। हिंदी नाटक परंपरा में जयशंकर प्रसाद का योगदान एक समर्थ युगपुरुष की भांति हैं। हिंदी साहित्य में आधुनिक युग में जयशंकर प्रसाद एक मात्र ऐसे नाटककार रहे हैं, जिन्होंने अपने नाटकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, इतिहास तथा भारतीय जीवन मूल्यों को कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की है। उनका नाट्य साहित्य भारतीय सांस्कृतिक चेतना का विराट तथा सशक्त कैनवास कहा जा सकता है। आधुनिक युग में भौतिकता तथा पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के रक्षा की अनिवार्यता आज समय की मांग बन गई है। जिसे पूरा करने का कार्य जयशंकर प्रसाद के नाटकों के माध्यम से किया जा सकता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report