NobleBlocks

Research indexJournal article

महनलल गज और उसक समपवरत कषतर म शवलय एक परमपर

राय

International journal of applied research1 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/EC71C392DOI10.22271/allresearch.2026.v12.i6d.13979

Abstract

प्रस्तुत शोध-लेख में लखनऊ से दक्षिण दिशा में स्थित मोहनलाल गंज तथा उसके समीपवर्ती उन्नाव और रायबरेली जनपदों के शिवालयों की स्थापत्य परम्परा का अध्ययन किया गया है। मोहनलाल गंज, सिसेण्डी, जबरैला तथा रायबरेली में स्थित इन शिवालयों का निर्माण नागर शैली में हुआ है, जो उत्तर भारत की प्रधान मन्दिर-निर्माण शैली मानी जाती है। लेख में मन्दिर निर्माण की भारतीय अवधारणा, वैदिक काल में मूर्ति-पूजा के अभाव तथा प्रथम-द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व में मूर्ति-पूजा के प्रारम्भ का विवेचन किया गया है। शिल्पशास्त्रीय .ष्टिकोण से मन्दिर को वास्तु-पुरुष के रूप में देखा गया है, जिसमें अधिष्ठान, जंघा, ग्रीवा, शिखर आदि अंगों की तुलना मानव शरीर से की जाती है। साथ ही गुप्तकाल से लेकर मध्यकाल तक भारत में मन्दिर-निर्माण के विकास-क्रम एवं नागर, द्रविड़ तथा बेसर शैलियों की क्षेत्रीय विशेषताओं का उल्लेख भी किया गया है।

Discussion

More

Suggest a correction or report