NobleBlocks

Research indexJournal article

सतत आरथक वकस क सदरभ म हरत वनरमण क भमक: भरतय उदयग क अधययन

रंजन

International Journal of Financial Management and Economics1 Jul 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/4973FCF2DOI10.33545/26179210.2025.v8.i2.906

Abstract

सतत आर्थिक विकास के वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हरित विनिर्माण (Green Manufacturing) औद्योगिक विकास की एक महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में उभरकर सामने आया है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्पादन प्रक्रियाओं में प्राकृतिक संसाधनों का दक्षतापूर्वक उपयोग, ऊर्जा की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करना है। भारत जैसे विकासशील देश में तीव्र औद्योगीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की चुनौती भी बढ़ी है, जिसके समाधान के लिए हरित विनिर्माण की अवधारणा अत्यंत प्रासंगिक है। यह अध्ययन भारतीय उद्योगों के संदर्भ में हरित विनिर्माण की भूमिका का विश्लेषण करता है तथा यह समझने का प्रयास करता है कि पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन तकनीकों, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण (Recycling) तथा संसाधनों के कुशल उपयोग से किस प्रकार आर्थिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। अध्ययन में द्वितीयक आँकड़ों एवं उपलब्ध साहित्य का विश्लेषणात्मक एवं वर्णनात्मक दृष्टिकोण अपनाया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि भारतीय उद्योगों द्वारा हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने से उत्पादन लागत में दीर्घकालिक कमी, संसाधनों की उत्पादकता में वृद्धि, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हुई है। साथ ही, यह रोजगार सृजन, नवाचार को प्रोत्साहन तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। हालांकि, उच्च प्रारंभिक निवेश, तकनीकी ज्ञान की कमी तथा नीतिगत चुनौतियाँ इसके व्यापक क्रियान्वयन में बाधक हैं। अध्ययन निष्कर्षतः यह सुझाव देता है कि सरकार, उद्योग एवं अनुसंधान संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से हरित विनिर्माण को बढ़ावा देकर भारत सतत आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त कर सकता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report