NobleBlocks

Research indexJournal article

कदबर म रस, अलकर और धवन-सदधत क अभवयकत

सिवाच

International Journal of Advanced Academic Studies1 May 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/CBAD4D5ADOI10.33545/27068919.2026.v8.i5c.2117

Abstract

भारतीय काव्यशास्त्र के तीन केंद्रीय सिद्धांत रस, अलंकार और ध्वनि मुख्यतः पद्य-काव्य की भूमि पर विकसित हुए, किंतु उनकी व्याख्या-क्षमता की वास्तविक परीक्षा गद्य-काव्य पर ही संभव है। प्रस्तुत शोध-पत्र बाणभट्ट विरचित कादंबरी को इस परीक्षा की भूमि बनाकर तीनों सिद्धांतों की अभिव्यक्ति का क्रमबद्ध विश्लेषण करता है। रस-पक्ष में अध्ययन दर्शाता है कि कादंबरी की द्विस्तरीय जन्मांतर-कथा विप्रलंभ शृंगार को अंगी रस के रूप में प्रतिष्ठित करती है, जिसके परिपोषक रूप में करुण, अद्भुत और शांत की योजना है। अलंकार-पक्ष में श्लेष, उपमा, उत्प्रेक्षा और परिसंख्या के प्रतिनिधि स्थलों का परीक्षण कर यह दिखाया गया है कि बाण का अलंकार-विधान उत्कृष्ट स्थलों पर रसानुगामी है, यद्यपि वर्णन-विस्तार के कुछ स्थलों पर अलंकार-चमत्कार स्वतंत्र प्रयोजन भी बन जाता है। ध्वनि-पक्ष में नाम-योजना, प्रतीक-विधान और कथा-संरचना के स्तर पर वस्तु-ध्वनि, अलंकार-ध्वनि और रस-ध्वनि की उपस्थिति स्पष्ट की गई है। निष्कर्ष यह है कि कादंबरी तीनों सिद्धांतों की समन्वित अभिव्यक्ति का विरल उदाहरण है, और उसका साक्ष्य ध्वनि-सिद्धांत की उस स्थापना की पुष्टि करता है कि काव्य की आत्मा व्यंग्यार्थ में निवास करती है विधा चाहे पद्य हो या गद्य।

Discussion

More

Suggest a correction or report