NobleBlocks

Research indexJournal article

आधनक भरत क नरमण म सरदर वललभभई पटल क आधनक दषटकण क झलक

कुमार

International Journal of Political Science and Governance1 Aug 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/4D5EB0EFDOI10.33545/26646021.2026.v8.i8b.1227

Abstract

आधुनिकता दुनिया को वह देन रही है, जिसने मानव समाज के जीवन को सरलता प्रदान करने में भूमिका निभाई है। आधुनिक युग अपने प्रारंभ से ही पूर्ववर्ती अवधियों से भिन्नता लिए, वैज्ञानिकता, तकनीकि, तर्कशीलता और संसार को नये सिरे से पुनर्मूल्यांकन करने में सक्षमता को विकसित कर रहा था। आधुनिकीकरण एक प्रक्रिया के रूप में कार्य करता हुआ चाहे और अनचाहे दोनों ही रास्तों और तरीकों से आगे बढ़ता रहा। आधुनिकीकरण के गुणात्मक (अमूर्त) और मात्रात्मक (मूर्त) दोनों ही रूप किसी न किसी रूप में अपना स्थान निश्चित करते गए। आधुनिकीकरण की स्वीकारता अस्वीकारता में परस्पर संघर्ष चलता रहा और अलग-अलग मतभेदों के आधार रोकने के भी प्रयास किए गए, परन्तु वह अपनी गति से आगे बढ़ता गया। औपनिवेशिक काल में भारत के आधुनिकीकरण की कहानी शुरु होती है 19वीं सदी के प्रारंभिक दौर से जब राजा राममोहन राय समाज एवं धर्म सुधार के मुद्दों को आगे लाते हैं। समाज, धर्म, संस्कृति, राजनीतिऔर अर्थव्यवस्था सभी क्षेत्रों में इस प्रकिया की भूमिकायें देखी देखा जा सकती है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में आधुनिक संस्था जैसे- ‘लोकतंत्र’ और प्रक्रिया ‘आजादी’ प्रमुख मूल्यथे. सरदार पटेल ने राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान इन आधुनिक मूल्यों, संस्थाओं और प्रक्रियाओं को अपना कर योगदान को सुनिश्चित किया। सरदार पटेल का जीवन जो खासकर बारदोली के किसान आन्दोलन से उभर कर सामने आता है। वे अपने राजनीतिक कदमों की शुरुआत नगरीय निकायों से करते हुए देश के गृह एवं संचार मंत्री की भूमिका रहते हुए भारतीय रियासतों के एकीकरण से देश में आधुनिकीकरण प्रवित्ति को गति प्रदान की। वे यह जानते थे कि देश के लोग दो तरह की व्यवस्था में आगे नहीं बढ़त सकते हैं तथा रियासतों में लोगों को जीवन जीने के लिए उचित अवसरों की उपलब्धता नहीं मिल सकती है। इसीलिए देश के और लोगों के आधुनिकीकरण के लिए विलय की प्रक्रिया अपनाना आवश्यक हो गया था? लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारतीय इतिहास के वह स्तम्भ रहे हैं जिन्होंने भारत को एक राष्ट्र के रूप में निर्मित करने में अलग-अलग प्रकार की भूमिकाएं निभाईं हैं। प्रस्तावित शोध-पत्र में सरदार पटेल के योगदान को भारत के आधुनिकीकरण के परिप्रेक्ष्य में समझने की कोशिश की जा रही है।

Discussion

More

Suggest a correction or report