NobleBlocks

Research indexJournal article

ककरच जनत परट: समजक आधर, जत और समजक नयय

Ranjan

16 Aug 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/74A40E1DDOI10.17613/3rvbt-0k081

Abstract

यह लेख मई 2026 में उभरी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जेन-जी आंदोलन के आरंभिक नेतृत्व की सामाजिक पृष्ठभूमि और वैचारिक प्रवृत्तियों का अध्ययन करता है। सार्वजनिक वक्तव्यों, साक्षात्कारों, सोशल मीडिया पोस्टों, समाचार रिपोर्टों और संगठन की नियुक्ति-घोषणाओं के आधार पर इसमें संस्थापक अभिजीत दिपके तथा आरंभिक पदाधिकारियों के जाति-समुदाय, पेशेवर पृष्ठभूमि और सामाजिक-राजनीतिक विचारों का विश्लेषण किया गया है। जाति-संबंधी विवरणों का उद्देश्य व्यक्तियों को उनकी जाति तक सीमित करना नहीं, बल्कि आंदोलन की सामाजिक बनावट को समझना है। अध्ययन से सामने आता है कि सीजेपी का प्रारंभिक नेतृत्व सामाजिक रूप से विविध था, पर उसमें अद्विज (दलित-ओबीसी) और अन्य अल्पसंख्यक पृष्ठभूमियों की भागीदारी प्रमुख थी। इसके अनेक पदाधिकारी आरक्षण, जाति-विरोध, संवैधानिक समानता, नागरिक अधिकार, शिक्षा, महिला भागीदारी, किसान-आदिवासी प्रश्नों तथा फुले-आंबेडकरवादी सामाजिक न्याय के पक्ष में दिखाई देते हैं। आंदोलन में 'जय भीम' के नारों, नीले झंडों, आंबेडकर और सावित्रीबाई फुले के प्रतीकों तथा आरक्षण के समर्थन की उपस्थिति उसके बहुजन वैचारिक आधार को रेखांकित करती है। लेख आंबेडकरवादी आंदोलन, रिपब्लिकन पार्टी, कांशीराम और बहुजन राजनीति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में यह प्रश्न उठाता है कि क्या विभिन्न जातीय पृष्ठभूमियों के युवाओं द्वारा दलित नेतृत्व को स्वीकार करना भारतीय समाज में किसी गहरे परिवर्तन का संकेत है।

Discussion

More

Suggest a correction or report