NobleBlocks

Research indexJournal article

भरतय जञन-परमपर म अनसनधन-पदधत एव उसक समकलन महततव

Shivanand

International Journal of Sanskrit Research1 Jul 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/150C932ADOI10.22271/23947519.2026.v12.i4d.3279

Abstract

प्राचीनकाल से ही भारत ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी राष्ट्र रहा है। यहाँ की संस्कृति, सभ्यता तथा वैदिक एवं लौकिक ज्ञान-परम्परा ने मानव जीवन के विविध आयामों जैसे प्रकृति-संरक्षण, भारतीय पर्व-परम्परा, कृषि, व्यापार, नीति, दर्शन तथा सामाजिक व्यवस्था को समृद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया है। इसी कारण भारतीय ज्ञान-परम्परा को विश्व की प्राचीनतम, समृद्धतम एवं सतत् प्रवहमान परम्पराओं में स्थान प्राप्त है। भारतीय शिक्षा-पद्धति के परिप्रेक्ष्य में अनुसन्धान की अवधारणा पर विचार करने से पूर्व भारतीय अनुसन्धान-पद्धति का सम्यक् अध्ययन आवश्यक है। वर्तमान समय में अनुसंधान की अनेक आधुनिक पद्धतियाँ प्रचलित हैं, जिनका विकास मुख्यतः पाश्चात्य शैक्षणिक परम्परा में हुआ है। निःसन्देह इन पद्धतियों का अपना महत्त्व और उपयोग है, किन्तु भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृति तथा शास्त्रीय वाङ्मय के अध्ययन के लिए भारतीय मनीषियों द्वारा विकसित अनुसन्धान-पद्धतियों का समुचित उपयोग भी उतना ही आवश्यक है। भारतीय शास्त्रों का अध्ययन यदि भारतीय दृष्टिकोण, भारतीय प्रमाण-व्यवस्था तथा भारतीय तर्क-पद्धति के आधार पर किया जाए, तो उनके वास्तविक स्वरूप, उद्देश्य और तात्पर्य को अधिक सम्यक् रूप से समझा जा सकता है। यदि उनका अध्ययन केवल बाह्य अथवा पाश्चात्य दृष्टिकोण से किया जाए, तो उनकी विषयवस्तु के दार्शनिक, सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक आयामों का सम्यक् उद्घाटन सम्भव नहीं हो पाता।

Discussion

More

Suggest a correction or report