Research indexJournal article
आनदलन, एलगरथम और लकततर क सवल
Ranjan
14 Aug 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/A8FD2426DOI10.17613/7xggw-18s04
आनदलन, एलगरथम और लकततर क सवल
Ranjan · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/A8FD2426DOI10.17613/7xggw-18s04
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
यह लेख मई 2026 में उभरे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जेन-जी आंदोलन के संदर्भ में सोशल मीडिया, एल्गोरिथ्मिक शक्ति और लोकतांत्रिक आंदोलनों के बीच संबंध का अध्ययन करता है। लेख का केंद्रीय तर्क है कि जिस एल्गोरिथम ने सीजेपी जैसे नए और अनजान संगठन को कुछ ही दिनों में करोड़ों युवाओं तक पहुँचने का अवसर दिया, वही उसकी दृश्यता घटाकर आंदोलन को उसके समर्थकों से काट भी सकता है। सोशल मीडिया पर किसी सामग्री की सफलता केवल उसकी गुणवत्ता या जनसमर्थन पर निर्भर नहीं होती; वह निजी कंपनियों की अपारदर्शी रिकमेंडेशन-व्यवस्था, व्यावसायिक हितों और बदलती नीतियों से भी निर्धारित होती है। मेटा की एल्गोरिथ्मिक नीतियों, कोविडकालीन सामग्री-नियंत्रण, वियतनाम में फेसबुक की थ्रॉटलिंग, तुर्की में विपक्षी नेता के खाते पर रोक, चीन में एल्गोरिथम के सरकारी पंजीकरण तथा भारत में सोशल मीडिया कंपनियों और सत्ता के संबंधों के उदाहरणों के माध्यम से लेख बताता है कि आधुनिक सरकारें आंदोलनों को दबाने के लिए केवल गिरफ्तारी, इंटरनेट-बंदी अथवा सामग्री हटाने का सहारा नहीं लेतीं। वे सामग्री की पहुँच घटाकर, आंदोलनों के आंतरिक संपर्क को तोड़कर और जन-असंतोष की दिशा बदलकर भी राजनीतिक लामबंदी को कमजोर कर सकती हैं। लेख भारतीय सूचना-प्रौद्योगिकी नियमों की तुलना यूरोपीय संघ की अपेक्षाकृत अधिक पारदर्शी व्यवस्था से करता है। भारत में सरकार के पास सोशल मीडिया कंपनियों से अनुपालन करवाने के मजबूत साधन हैं, जबकि नागरिकों और स्वतंत्र शोधकर्ताओं के पास एल्गोरिथ्मिक निर्णयों की जाँच का प्रभावी अधिकार नहीं है। लेख का निष्कर्ष है कि डिजिटल आंदोलनों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए भी अपनी स्वतंत्र वेबसाइट, ईमेल सूची, सहमति-आधारित फोन संपर्क तथा राज्य, जिला और विश्वविद्यालय स्तर के संगठनात्मक नेटवर्क विकसित करने चाहिए। डिजिटल युग में आंदोलन की स्वतंत्रता केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अपने समर्थकों तक पहुँचने के साधनों पर अधिकार का प्रश्न भी है। यह मूल हिंदी लेख है; इसका अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित है।