NobleBlocks

Research indexJournal article

भरतय लकततर म सशसन, परदरशत एव जवबदह : एक वशलषणतमक अधययन

लौरा

International Journal of Enhanced Research in Educational Development1 Jan 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/1E41DBA8DOI10.55948/ijered.2026.0718

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

भारतीय लोकतंत्र में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही लोकतांत्रिक शासन की प्रभावशीलता और जनविश्वास के प्रमुख आधार हैं। सुशासन का उद्देश्य ऐसी शासन व्यवस्था स्थापित करना है, जो पारदर्शी, उत्तरदायी, सहभागी, विधि-सम्मत तथा जनकल्याणकारी हो। पारदर्शिता से शासन की नीतियों, निर्णयों एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में खुलापन सुनिश्चित होता है, जबकि जवाबदेही यह सुनिश्चित करती है कि सरकार तथा लोकसेवक अपने कार्यों के लिए जनता और संविधान के प्रति उत्तरदायी रहें। भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005, ई-गवर्नेंस, सामाजिक अंकेक्षण, लोकपाल एवं लोकायुक्त तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जैसी संस्थाओं ने शासन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जटिलताएँ, राजनीतिक हस्तक्षेप, सूचना तक सीमित पहुँच तथा संस्थागत कमजोरियाँ सुशासन के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र में भारतीय लोकतंत्र में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की अवधारणा, संवैधानिक आधार, संस्थागत व्यवस्थाओं, समकालीन चुनौतियों तथा सुधारात्मक उपायों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन का निष्कर्ष है कि प्रभावी लोकतंत्र के लिए पारदर्शी प्रशासन, सुदृढ़ जवाबदेही तंत्र, सक्रिय नागरिक सहभागिता तथा तकनीक-आधारित शासन का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

Discussion

More

Suggest a correction or report