NobleBlocks

Research indexJournal article

भरत क पडस परथम नत क सदरभ म सरक क करयतमक सहयग क पनरजवन: ग़र- ववदसपद कषतर म कषतरय सहयग क सभवनए।

Gautam

International Journal For Multidisciplinary Research30 Aug 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/15A9539EDOI10.36948/ijfmr.2025.v07i04.86538

Abstract

दक्षिण एशिया में सार्क की क्षेत्रीय सहयोग प्रक्रिया लंबे समय से राजनीतिक मतभेदों ,आपसी अविश्वास और भारत-पाकिस्तान संबंधों के तनाव से प्रभावित रही है। ऐसी स्थिति में भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अंतर्गत विकसित द्विपक्षीय और उपक्षेत्रीय सहयोग सार्क के पुनर्जीवन की संभावनाओं को समझने के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। यह अध्ययन इस प्रश्न पर केंद्रित है कि पड़ोसी प्रथम नीति के माध्यम से विकसित कार्यात्मक सहयोग किस प्रकार व्यापक सार्क सहयोग के लिए अनुकूल परिस्थितियों निर्मित कर सकता है। अध्ययन में संपर्क, ऊर्जा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और मानवीय सहयोग जैसे गैर -विवादास्पद क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। विश्लेषण से यह तर्क सामने आता है कि पड़ोसी प्रथम नीति को सार्क के विकल्प के रूप में नहीं बल्कि उसके पुनर्जीवन लिए आवश्यक सहयोगी परिस्थितियों के निर्माण की संभावित प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। द्विपक्षीय पहलों की क्षेत्रीय विस्तारशीलता, साझा हितों और परस्पर निर्भरता का निर्माण तथा उपक्षेत्रीय सहयोग को को व्यापक सार्क सहयोग से जोड़ने की क्षमता इस प्रक्रिया के महत्वपूर्ण आधार हैं। अध्ययन यह निष्कर्ष देता है कि सार्क का पुनर्जीवन किसी एक राजनीतिक निर्णय से अधिक, कार्यात्मक सहयोग विश्वास - निर्माण और क्रमिक संस्थागत विस्तार की प्रक्रिया के माध्यम से संभव हो सकता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report