NobleBlocks

Research indexJournal article

महकवय सवरपएव उदभव: एक वशलषणतमक अधययन

शर्मा

International Journal of Sanskrit Research1 Jul 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/13DC0794DOI10.22271/23947519.2026.v12.i4e.3294

Abstract

संस्कृत महाकाव्य भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका उद्भव प्राचीन भारत की सांस्कृतिक चेतना से हुआ और जिनका विकास विभिन्न युगों में साहित्यिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा दार्शनिक प्रवृत्तियों के प्रभाव से हुआ। इन महाकाव्यों ने न केवल साहित्यिक सौंदर्य को प्रस्तुत किया, बल्कि समाज के आदर्शों, मानवीय मूल्यों, धर्म, नीति और जीवन-दर्शन को भी अभिव्यक्त किया।रामायण और महाभारत जैसे आदि महाकाव्य जहां धार्मिकएवं नैतिक आदर्शों की स्थापना करते हैं, वहीं कालिदास, भवभूति, बाणभट्ट आदि कवियों की रचनाएं संस्कृत साहित्य की कलात्मक ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। इन महाकाव्यों में कवियों ने रस, अलंकार, छंद और भाषा की परिपक्वता के माध्यम सेएक जीवंत साहित्यिक परंपरा की रचना की।संस्कृत महाकाव्य केवल मनोरंजन या वर्णन की दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक,ऐतिहासिक और दार्शनिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भारतीय जनमानस को संस्कार, आस्था, और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान किया। अतः यह कहा जा सकता है कि संस्कृत महाकाव्य न केवल प्राचीन भारतीय साहित्य की आत्मा हैं, बल्कि आज भी उनके माध्यम से हम भारतीय संस्कृति की गहराई, उसकी विविधता और उसकी समृद्ध परंपरा को समझ सकते हैं। इनकी शिक्षाएं और कलात्मक मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने प्राचीन काल में थे।

Discussion

More

Suggest a correction or report