Research indexJournal article
मनसकर दवर वरणत परकत-चतरण म नहत नत-दरशन
Yadav, Narayan
ShodhKosh Journal of Visual and Performing Arts31 Dec 2022Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AB44F31FDOI10.29121/shodhkosh.v3.i2.2022.9104
मनसकर दवर वरणत परकत-चतरण म नहत नत-दरशन
Yadav, Narayan · ShodhKosh Journal of Visual and Performing Arts · 2022
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AB44F31FDOI10.29121/shodhkosh.v3.i2.2022.9104
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस भारतीय साहित्य और संस्कृति की ऐसी कालजयी कृति है, जिसमें भक्ति, धर्म, ज्ञान, नीति, दर्शन और अध्यात्म का समन्वित स्वरूप दिखाई देता है। तुलसीदास के काव्य में प्रकृति केवल सौंदर्य-वर्णन का विषय नहीं है, बल्कि वह मानवीय जीवन, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति भी है। विशेषतः किष्किंधा कांड में प्रवर्षण पर्वत पर निवास करते हुए राम द्वारा लक्ष्मण को सुनाया गया वर्षा और शरद ऋतु का वर्णन प्रकृति तथा नीति-दर्शन के अद्भुत समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में किष्किंधा कांड के प्रकृति-चित्रण में निहित नीति-दर्शन का विश्लेषण किया गया है। राम द्वारा वर्णित बादल, बिजली, मोर, नदी, पर्वत, तालाब, आकाश, चकोर, पपीहा, मछली, कृषि-भूमि और कमल आदि प्राकृतिक उपादानों को मानवीय गुण-दोष, सामाजिक व्यवहार, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य तथा आत्मशोधन से जोड़ा गया है। तुलसीदास की मौलिकता इस बात में है कि वे प्रकृति को मनुष्य का मात्र उपमान नहीं बनाते, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच एक जीवंत नैतिक संवाद स्थापित करते हैं। राम की दृष्टि में प्रकृति स्वयं नीति और अध्यात्म की पाठशाला बन जाती है। इस प्रकार किष्किंधा कांड का प्रकृति-चित्रण सौंदर्य, नीति और दर्शन के त्रिवेणी-संगम के रूप में सामने आता है।