Research indexJournal article
उचच शकष म भष, शकषण और ससथगत सहयग: सनतक वदयरथय क सदरभ म एक सरवकषण अधययन
-
International Journal For Multidisciplinary Research26 Aug 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/4B32E692DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i04.86496
उचच शकष म भष, शकषण और ससथगत सहयग: सनतक वदयरथय क सदरभ म एक सरवकषण अधययन
- · International Journal For Multidisciplinary Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/4B32E692DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i04.86496
Abstract
उच्च शिक्षा में भाषा केवल शिक्षण-अधिगम का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक भागदारी, विषय-वस्तु की समझ, आत्मविश्वास, ज्ञान के सृजन, अभिव्यक्ति और संस्थान से जुड़ाव को भी प्रभावित करती हैं। यह अध्ययन सर्वेक्षण आँकड़ों के आधार पर एक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान में पढ़ रहे स्नातक विद्याथियों के भाषा, शिक्षण-अधिगम, शैक्षणिक आकांक्षाओं और संस्थागत भाषा-सहयोग से जुड़े अनुभवों को समझने का प्रयास करता हैं। इस अध्ययन से स्पष्ट होता हैं कि अंग्रेज़ी विद्यार्थियों के लिए एक ओर शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण पूंजी हैं, वहीं दूसरी ओर अंग्रेज़ी में दक्षता की असमानता सीखने की प्रक्रिया और ज्ञान-सृजन में अतिरिक्त भाषायी श्रम की मांग करती हैं। विद्यार्थी कठिन शब्दावली, अकादमिक भाषा, पाठ्यसामाग्री को समझने और अंग्रेज़ी में अपने विचार व्यक्त करने जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। इसके बावजूद वे अनुवाद, द्विभाषी सामाग्री, डिजिटल संसाधनों, सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता जैसी रणनीतियों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। अध्ययन यह भी रेखांकित करता हैं कि विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी सीखने की आकांक्षा और भारतीय भाषाओं के प्रति उनकी प्राथमिकता परस्पर विरोधी नहीं हैं। विद्यार्थी अंग्रेज़ी को बेहतर रोजगार, उच्च शिक्षा और सामाजिक गतिशीलता के अवसरों से जोड़ते हैं, जबकि साथ ही अधिक सार्थक अधिगम के लिए द्विभाषी/बहुभाषी शिक्षण, बहुभाषी संसाधनों, भाषायी लचीलेपन और तमाम तरह के भाषायी संस्थागत समर्थन की अपेक्षा करते हैं। अत: उच्च शिक्षा में भाषायी समावेशन का प्रश्न अंग्रेज़ी बनाम हिन्दी या भारतीय भाषाओं के द्वंद के रूप में नहीं, बल्कि बहुभाषिक और भाषा-संवेदनशील शिक्षण-अधिगम के विस्तार के रूप में समझने की आवश्यकता हैं।