Research indexJournal article
रम क शकतपज: यदध क रगमच पर अधकर स परकश क यतर
Yadav, Narayan
ShodhKosh Journal of Visual and Performing Arts30 Jun 2023Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AB06C13CDOI10.29121/shodhkosh.v4.i1.2023.9105
रम क शकतपज: यदध क रगमच पर अधकर स परकश क यतर
Yadav, Narayan · ShodhKosh Journal of Visual and Performing Arts · 2023
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AB06C13CDOI10.29121/shodhkosh.v4.i1.2023.9105
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
सूर्यास्त और अंधकार से आरंभ होकर विजय और ज्योतिर्मयता पर समाप्त होने वाली सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘राम की शक्तिपूजा’ आधुनिक हिंदी कविता की महत्त्वपूर्ण रचनाओं में से एक है। यह कविता पौराणिक रामकथा के आधार पर आधुनिक मनुष्य के संघर्ष, संशय, निराशा, आत्मग्लानि, आत्मसंघर्ष और आत्मशक्ति के जागरण को अभिव्यक्त करती है। आदिकवि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास के राम जहाँ क्रमशः आदर्श नायक और पूर्ण ब्रह्म के रूप में प्रतिष्ठित हैं, वहीं निराला के राम संघर्षशील, संवेदनशील और मानवीय दुर्बलताओं से युक्त दिखाई देते हैं। इस शोध-पत्र का उद्देश्य ‘राम की शक्तिपूजा’ में निहित अंधकार से प्रकाश की यात्रा को सामाजिक, सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक संदर्भों में समझना है। कविता में ‘अमानिशा’, ‘संशय’, ‘रावण-जय-भय’ और ‘अन्याय जिधर, है उधर शक्ति’ जैसे बिंब आधुनिक युग के संकट और मूल्य-विघटन को व्यक्त करते हैं। दूसरी ओर शक्ति की आराधना, नेत्र-समर्पण और अंततः ‘होगी जय’ का उद्घोष मनुष्य की आंतरिक शक्ति, कर्मशीलता और विजय-विश्वास का प्रतीक है। इस प्रकार कविता की पौराणिक पृष्ठभूमि के भीतर आधुनिक मनुष्य का यथार्थ उपस्थित होता है।