Research indexJournal article
आचरय कनतक तसय च वकरकत सदधनत
मिश्रा
International Journal of Advanced Academic Studies1 Apr 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/663DFC52DOI10.33545/27068919.2025.v7.i4c.2142
आचरय कनतक तसय च वकरकत सदधनत
मिश्रा · International Journal of Advanced Academic Studies · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20261105/663DFC52DOI10.33545/27068919.2025.v7.i4c.2142
Abstract
आचार्य कुन्तक संस्कृत काव्यशास्त्र के प्रमुख आचार्यों में से एक हैं, जिन्होंने ‘वक्रोक्तिजीवितम्’ के माध्यम से वक्रोक्ति सिद्धान्त का सुव्यवस्थित प्रतिपादन किया। उनके अनुसार काव्य की वास्तविक शोभा सामान्य कथन में नहीं, अपितु कवि-प्रतिभा से उत्पन्न वैदग्ध्यपूर्ण एवं लोकोत्तर कथन-भंगिमा में निहित होती है। वक्रोक्ति ही काव्य में चमत्कार, सौन्दर्य और सहृदय-आह्लाद उत्पन्न करने वाली शक्ति है। इस सिद्धान्त की पूर्वपीठिका भामह, दण्डी तथा आनन्दवर्धन के काव्यचिन्तन में दिखाई देती है, किन्तु कुन्तक ने इसे स्वतंत्र काव्यात्मतत्त्व के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने वक्रोक्ति के छह प्रमुख भेद वर्णविन्यास, पदपूर्वार्ध, पदपरार्ध, वाक्य, प्रकरण और प्रबन्ध वक्रता प्रतिपादित किए। इस प्रकार वक्रोक्ति सिद्धान्त संस्कृत काव्य की भाषिक, कलात्मक एवं सौन्दर्यात्मक विशिष्टता को समझने का महत्वपूर्ण आधार है।