Research indexJournal article
गरमण महलओ क सशकतकरण और डजटल समवशन
स्वर्णकार, वर्मा
The Paradigm Chronicle Journal of Academic Inquiry and Critical Thought16 Aug 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/6B66A462DOI10.64880/pcjaict.v1i4.11
गरमण महलओ क सशकतकरण और डजटल समवशन
स्वर्णकार, वर्मा · The Paradigm Chronicle Journal of Academic Inquiry and Critical Thought · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/6B66A462DOI10.64880/pcjaict.v1i4.11
Abstract
डिजिटल तकनीक आज विकास और प्रगति का मूल आधार बन चुकी है परन्तु इसके लाभ समान रूप से समाज के सभी वर्गों तक नहीं पहुँच पाए हैं। ग्रामीण महिलाएँ, जो भौगोलिक तथा लैंगिक दोनों ही रूपों में हाशिए पर हैं, डिजिटल संसाधनों तक पहुँच और उनके उपयोग में अनेक संरचनात्मक बाधाओं का सामना करती हैं। यह शोध-पत्र ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और डिजिटल समावेशन के पारस्परिक सम्बन्ध का विश्लेषण करता है, प्रमुख अवरोधों की पहचान करता है, सफल पहलों का अध्ययन प्रस्तुत करता है, तथा भविष्य के लिए ठोस नीतिगत सुझाव प्रदान करता है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जब डिजिटल पहुँच को शिक्षा, प्रशिक्षण, सुलभता, और सामाजिक-सांस्कृतिक समर्थन से जोड़ा जाता है, तब यह आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक—तीनों स्तरों पर महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देता है।