NobleBlocks

Research indexJournal article

वशष शकष म मत-पत क भगदर क बचच क परगत पर परभव

द्विवेदी

International Journal of Arts Humanities and Social Studies1 Jul 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/BB6490B5DOI10.33545/26648652.2025.v7.i2d.548

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य विशेष शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षिक, सामाजिक, भावनात्मक, व्यवहारात्मक एवं समग्र प्रगति के बीच संबंध का अध्ययन करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक तथा सहसंबंधात्मक अनुसंधान पद्धति का प्रयोग किया गया। अध्ययन के लिए एक सौ अभिभावकों को नमूने के रूप में लिया गया तथा माता-पिता की भागीदारी एवं बच्चे की प्रगति का आकलन करने के लिए पच्चीस कथनों वाली प्रश्नावली का प्रयोग किया गया। प्रश्नावली में विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता, शिक्षक से संपर्क, गृह-अभ्यास, भावनात्मक सहयोग, सामाजिक कौशल, आत्मनिर्भरता तथा बच्चे की शैक्षिक एवं व्यवहारात्मक प्रगति जैसे विभिन्न आयामों को सम्मिलित किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए औसत, मानक विचलन, सहसंबंध, स्वतंत्र नमूना परीक्षण, विचरण विश्लेषण तथा बहु-प्रतिगमन विश्लेषण का प्रयोग किया गया। परिणामों में माता-पिता की भागीदारी और बच्चे की शैक्षिक प्रगति के बीच सकारात्मक तथा सार्थक संबंध पाया गया। अधिक भागीदारी वाले अभिभावकों के बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि, सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास, संचार क्षमता तथा आत्मनिर्भरता अपेक्षाकृत अधिक पाई गई। अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि विशेष शिक्षा में माता-पिता की सक्रिय भागीदारी बच्चे की समग्र प्रगति को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण घटक है। अतः विद्यालयों को माता-पिता और शिक्षकों के बीच नियमित सहयोग तथा प्रभावी संवाद को बढ़ावा देना चाहिए।

Discussion

More

Suggest a correction or report