NobleBlocks

Research indexJournal article

उततर परदश क चकनकर कल म डजटल बजर, वशवकरण एव करगर क समजक-आरथक सथत: एक अनभवजनय अधययन

चिक्कारा

International Journal of Humanities and Arts1 Sep 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/F8062AA8DOI10.33545/26647699.2026.v8.i9a.468

Abstract

उत्तर प्रदेश की चिकनकारी कला वर्तमान समय में पारंपरिक हस्तकला से आगे बढ़कर फैशन उद्योग, राष्ट्रीय बाजार, वैश्विक बाजार तथा डिजिटल वाणिज्य का हिस्सा बन रही है। इस परिवर्तन ने चिकनकारी के लिए नए बाजार एवं विपणन अवसर उत्पन्न किए हैं, किंतु दूसरी ओर कारीगरों को कम पारिश्रमिक, मध्यस्थों पर निर्भरता, अनियमित रोजगार, मशीन निर्मित उत्पादों की प्रतिस्पर्धा तथा प्रत्यक्ष बाजार की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य फैशन उद्योग, वैश्वीकरण एवं डिजिटल बाजार के प्रभावों का अध्ययन करना तथा चिकनकारी कारीगरों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करना है। अध्ययन में कुल 400 उत्तरदाताओं को सम्मिलित किया गया, जिनमें 250 कारीगर शामिल थे। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए प्रतिशत, माध्य, माध्यिका, बहुलक, मानक विचलन, काई-वर्ग, t-परीक्षण, विचरण विश्लेषण तथा सहसंबंध का प्रयोग किया गया। फैशन उद्योग के प्रभाव का माध्य 4.16, वैश्वीकरण का 3.94 तथा डिजिटल बाजार का 4.02 पाया गया। सोशल मीडिया का उपयोग 79.50 प्रतिशत, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 71.50 प्रतिशत, व्हाट्सऐप/प्रत्यक्ष बिक्री 68.50 प्रतिशत तथा डिजिटल भुगतान 81.50 प्रतिशत पाया गया। 250 कारीगरों की औसत मासिक आय ₹8,500 थी। कम पारिश्रमिक 79.20 प्रतिशत, मध्यस्थों पर निर्भरता 73.60 प्रतिशत तथा मशीन निर्मित/नकली उत्पादों की प्रतिस्पर्धा 70.40 प्रतिशत प्रमुख समस्याएँ थीं। उत्तरदाता वर्ग एवं डिजिटल बाजार में भागीदारी के मध्य संबंध सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण पाया गया (χ²=24.57, df=5, p<0.001)। आय एवं नवाचार के बीच धनात्मक एवं महत्वपूर्ण सहसंबंध पाया गया (r=0.252, p<0.001)। कारीगरों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की औसत आय में महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया (t=-1.03, p=0.307)। निष्कर्षतः डिजिटल बाजार चिकनकारी के विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है, किंतु इन अवसरों का वास्तविक आर्थिक लाभ कारीगरों तक पहुँचाने के लिए प्रत्यक्ष विपणन, डिजिटल कौशल, उचित पारिश्रमिक तथा संस्थागत सहयोग आवश्यक है।

Discussion

More

Suggest a correction or report