NobleBlocks

Research indexJournal article

औदयगक एव नगरय अपशषट-परदषण क चबल नद पर परभव: कट जल क एक भगलक अधययन

शर्मा

International Journal of Social Science and Education Research1 Jan 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/167A6BA3DOI10.33545/26649845.2024.v6.i1b.828

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र कोटा जिले के संदर्भ में चंबल नदी पर औद्योगिक तथा नगरीय अपशिष्ट (सीवेज) प्रदूषण के भौगोलिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। राजस्थान की एकमात्र नित्यवाही नदी चंबल, राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी एवं पूर्वी भागों के सामाजिक-आर्थिक विकास की रीढ़ मानी जाती है। कोटा शहर, जो राज्य के प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र के रूप में तेजी से उभरा है, से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट और अप्रसंस्कृत नगरीय जल इस नदी के नैसर्गिक पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर रहा है। प्रस्तुत अध्ययन में प्राथमिक एवं द्वितीयक आंकड़ों के भौगोलिक विश्लेषण द्वारा जल गुणवत्ता संकेतकों (BOD, COD, DO तथा भारी धातु सांद्रता) के परिवर्तनों का मूल्यांकन किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि कोटा बैराज के अनुप्रवाह क्षेत्र में जल प्रदूषण का स्तर अत्यंत चिंताजनक सीमा तक बढ़ चुका है। इसके परिणामस्वरूप जलीय जैव विविधता, विशेष रूप से संकटग्रस्त घड़ियाल, मगरमच्छ एवं गांगेय डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। यह शोध पत्र नदी पारिस्थितिकी के पुनरुद्धार और सतत जल संसाधन प्रबंधन हेतु नीतिगत सुझाव भी रेखांकित करता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report