NobleBlocks

Research indexJournal article

मथक और मनवय चतन: परकत स कल तक क सजनतमक यतर

Yadav, Narain

ShodhKosh Journal of Visual and Performing Arts31 Dec 2021Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/B6907610DOI10.29121/shodhkosh.v2.i2.2021.9229

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

मिथक मानव सभ्यता की आदिम चेतना से विकसित ऐसी सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति है, जिसमें मनुष्य की प्रकृति के प्रति जिज्ञासा, विस्मय, भय, आस्था, कल्पना और अनुभूति का समन्वय दिखाई देता है। आधुनिक वैज्ञानिक युग में प्रकृति की अधिकांश घटनाओं के वैज्ञानिक कारणों को समझ लेने के बावजूद मनुष्य के भीतर प्रकृति के प्रति रहस्य, सौंदर्य और विस्मय की अनुभूति समाप्त नहीं हुई है। यही अनुभूति मिथकीय चेतना के स्थायित्व का आधार है। प्रस्तुत शोध-पत्र में मिथक की अवधारणा को मानवीय चेतना, अचेतन संस्कार, प्रकृति के मानवीकरण, प्रतीकात्मकता, सांस्कृतिक स्मृति तथा कला-सृजन के संदर्भ में विवेचित किया गया है। मिथक केवल अतर्क्य या काल्पनिक आख्यान नहीं है, बल्कि मानव समुदाय की सामूहिक अनुभूतियों और विश्वासों का सृजनात्मक रूपांतरण है। प्रकृति के विभिन्न रूपों को मानवीय रूप प्रदान करने की प्रक्रिया से देवत्व, प्रतीक और कलात्मक बिंबों का विकास हुआ। इस दृष्टि से मिथक दृश्य कला, प्रदर्शन कला, साहित्य, संगीत और नृत्य जैसी विविध कलात्मक विधाओं की मूलभूत सृजनात्मक चेतना से जुड़ता है। शोध का निष्कर्ष है कि मिथक परंपरा में स्थिर रहते हुए भी प्रत्येक युग की नई संवेदना के अनुसार नए अर्थ ग्रहण करता है और इस प्रकार कला को निरंतर सांस्कृतिक एवं सौंदर्यात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report