Research indexJournal article
रव जल म महल उदयमय क आरथक आतमनरभरत क वशलषणतमक अधययन
पटेल
International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology21 Sep 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/2516C076DOI10.48175/ijarsct-38423
रव जल म महल उदयमय क आरथक आतमनरभरत क वशलषणतमक अधययन
पटेल · International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/2516C076DOI10.48175/ijarsct-38423
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य रीवा जिले में महिला उद्यमियों की आर्थिक आत्मनिर्भरता का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। वर्तमान आर्थिक परिवेश में महिला उद्यमिता महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वरोजगार, आय-सृजन तथा पारिवारिक आर्थिक सुदृढ़ता का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। उद्यमिता महिलाओं को स्वयं की आय अर्जित करने के साथ-साथ बचत, निवेश, वित्तीय प्रबंधन तथा पारिवारिक आर्थिक निर्णयों में सहभागिता का अवसर प्रदान करती है। प्रस्तुत अध्ययन में आर्थिक आत्मनिर्भरता को महिला की आय अर्जित करने की क्षमता, बचत, परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं में योगदान तथा आर्थिक निर्णय लेने की सहभागिता के संबंध में देखा गया है। प्रस्तुत शोध से ज्ञात होता है कि महिला उद्यमिता आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उच्च एवं मध्यम आर्थिक आत्मनिर्भरता वाली महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जिससे यह संकेत मिलता है कि उद्यमिता महिलाओं की आय एवं आर्थिक निर्णय क्षमता को सुदृढ़ कर रही है। तथापि पूँजी, ऋण, विपणन, तकनीकी ज्ञान एवं बाजार संबंधी कठिनाइयाँ महिला उद्यमिता के विकास में प्रमुख बाधाएँ हैं। अतः वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के साथ बाजार एवं कौशल विकास को सुदृढ़ करना आवश्यक ळें