NobleBlocks

Research indexJournal article

कष ववधकरण एव गरमण समजक-आरथक परवरतन: उततर परदश क शहजहपर जल क भगलक अधययन

., खाॅं

International Journal of Social Science and Education Research1 May 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/C228DBFFDOI10.33545/26649845.2026.v8.i5c.832

Abstract

कृषि विविधीकरण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, आय के स्रोतों के विस्तार तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले में कृषि विविधीकरण के स्वरूप तथा उसके ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन पर प्रभाव का भौगोलिक विश्लेषण करना है। अध्ययन में फसल प्रतिरूप, कृषि भूमि उपयोग, सिंचाई, फसल सघनता, नकदी फसलों, बागवानी एवं पशुपालन जैसी कृषि-संबद्ध गतिविधियों को विविधीकरण के प्रमुख संकेतकों के रूप में लिया गया है। साथ ही कृषि आय, रोजगार, आजीविका, ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में इसके प्रभावों का अध्ययन किया गया है। अध्ययन के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़ों का उपयोग करते हुए प्रतिशत, तुलनात्मक विश्लेषण, विविधीकरण सूचकांक तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित स्थानिक विश्लेषण को अपनाया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि कृषि विविधीकरण ग्रामीण परिवारों की आय के स्रोतों को व्यापक बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा ग्रामीण जीवन-स्तर में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report