NobleBlocks

Research indexJournal article

मनसक सवसथय सधर म सगत चकतस क भमक : एक समकलन अधययन

कुमार

BHAIRAVI25 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/1A21AA01DOI10.65403/bhairavi.vol32.01

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र “मानसिक स्वास्थ्य सुधार में संगीत चिकित्सा की भूमिका: एक समकालीन अध्ययन” में संगीत के उपचारात्मक महत्व का अध्ययन किया गया है। भारतीय परंपरा में संगीत को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी माध्यम माना गया है। प्राचीन ग्रंथों, विशेषकर सामवेद में, ध्वनि और मंत्रों के माध्यम से रोगों के निवारण का उल्लेख मिलता है, जो संगीत चिकित्सा की प्राचीनता को दर्शाता है। इस शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि संगीत का मानव मस्तिष्क और भावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने के साथ-साथ मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन स्थापित करने में सहायक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी संगीत मस्तिष्क में सकारात्मक रसायनों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति को शांति और संतोष की अनुभूति होती है। साथ ही, राग चिकित्सा, ध्यान एवं संगीत तथा वाद्य और गायन जैसी विधियाँ मानसिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आधुनिक समय में अस्पतालों, मनोचिकित्सा केंद्रों तथा विशेष बच्चों और वृद्धों के उपचार में इसका उपयोग बढ़ रहा है। अतः संगीत चिकित्सा एक सरल, प्रभावी और समग्र उपचार पद्धति है।

Discussion

More

Suggest a correction or report