NobleBlocks

Research indexJournal article

सगत अभयस म अलकर क महतत

पासवान

BHAIRAVI25 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/BC2B0F82DOI10.65403/bhairavi.vol32.011

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

भारतीय वाङ्मय में ‘अलंकार’ शब्द व्यापक और बहुआयामी अर्थों से भरा हुआ है। भारतीय काव्यशास्त्र में इसे “काव्यशोभाकरान धर्मान” के रूप में कविता के सौंदर्य और आत्मा को प्रेरित करने वाले माध्यम के रूप में देखा गया है, जबकि संगीतशास्त्र में इसे “विशिष्टवर्णसंदर्भों अलंकार इत्युच्यते” के रूप में परिभाषित किया गया है, जो स्वरों की संगठित सौंदर्यमय रचना को दर्शाता है। यह शोध आलेख ‘अभ्यास’ के विशेष संदर्भ में अलंकार की व्यावहारिक और सैद्धांतिक महत्ता का मूल्यांकन करता है। संगीत में रागों की शुद्धता, कंठ-साधना, और जटिल तानों की तैयारी के लिए अलंकारों या पलटों का दैनिक अभ्यास आवश्यक है। वहीं, काव्य-लेखन और वाचन में अलंकारों का उपयोग भाषा को प्रभावशाली, अर्थपूर्ण और रसात्मक बनाने के लिए अनिवार्य है। यह अध्ययन प्राथमिक और द्वितीयक स्रोतों पर आधारित वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक शोध है, जो साबित करता है कि किसी भी कला के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए अलंकार का सुनियोजित अभ्यास ही एकमात्र उपाय है।

Discussion

More

Suggest a correction or report