NobleBlocks

Research indexJournal article

उसतद अमन अल ख: भनड बजर घरन क सपरसदध गयक एव वगगयकर

रुहेला

BHAIRAVI25 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/DB36C37EDOI10.65403/bhairavi.vol32.013

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत की गेय विधाओं में ख़्याल विधा निःसंदेह सर्वाधिक लोकप्रिय एवं प्रचलित है। ख़्याल विधा के प्रचार एवं प्रसार में गुरु-शिष्य परंपरा से उद्भूत विभिन्न घरानों का विशेष एवं अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विभिन्न विद्वान गायकों की विशिष्ट गायकी अर्थात् गायन शैली का पीढ़ी-दर-पीढ़ी शिष्य वंश द्वारा निर्वाह किये जाने पर घरानों की स्थापना होती आयी है। यथा - इसी आधार पर ख़्याल गायकी के ग्वालियर, आगरा, पटियाला, किराना, रामपुर-सहसवान, भिंडी बाजार घराना इत्यादि घराने अस्तित्व में हैं। इन सभी घरानों के कलाकार अपनी विशिष्ट गायन शैली का प्रचार एवं प्रसार करते आ रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद क्षेत्र भी हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अनेक प्रख्यात एवं प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायकों की यह जन्मभूमि अथवा कर्मस्थली रही है। इसी क्षेत्र के भिंडी बाजार घराने के विश्वविख्यात गायक उस्ताद अमान अली खाँ हुए हैं, जो कि बहुत ही सुप्रसिद्ध गायक एवं वाग्गेयकार हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में भिन्डी बाजार घराना के उस्ताद अमान अली खाँ जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी दर्शाने का प्रयास किया जाएगा कि किस प्रकार भिन्डी बाजार घराने को ख़्याल गायकी के घरानों में स्थान दिलाने में उस्ताद अमान अली खाँ का योगदान रहा है।

Discussion

More

Suggest a correction or report