NobleBlocks

Research indexJournal article

पदम वभषण पडत छननलल मशर क सगत म शसतरयत एव लकधरम चतन क समनवय : एक समकषतमक अधययन

आम्रपाली

BHAIRAVI25 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/CA11D556DOI10.65403/bhairavi.vol32.015

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

भारतीय संगीत परंपरा की विशिष्टता उसकी बहुस्तरीय संरचना, निरंतर गतिशीलता तथा लोक और शास्त्र के मध्य स्थापित अंतर्संबंधों में निहित है। भारतीय संगीत के विकासक्रम में अनेक ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की गंभीर एवं अनुशासित परंपरा को आत्मसात करते हुए उसे व्यापक लोक-संवेदना से जोड़ा। पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र इसी परंपरा के ऐसे विशिष्ट प्रतिनिधि हैं, जिनके गायन में शास्त्रीय संगीत की परंपरागत मर्यादाओं और लोकजीवन की सहज भावभूमि का अत्यंत प्रभावशाली समन्वय दिखाई देता है। उनके संगीत का मूल्यांकन केवल एक शास्त्रीय गायक के रूप में करना उनके व्यापक सांगीतिक व्यक्तित्व को सीमित कर देना होगा। पंडित छन्नूलाल मिश्र की गायकी में रागदारी संगीत की स्वर-साधना, लयबद्धता, आलाप-विस्तार, बंदिशों की संरचनात्मक चेतना तथा भावानुकूल स्वर-विन्यास के साथ-साथ लोकगीत, ठुमरी, दादरा, कजरी, चैती, होरी तथा अन्य लोकाभिमुख गायन-रूपों की सहज अभिव्यक्ति विद्यमान है। उनके संगीत में शास्त्रीयता किसी कठोर रूढ़ि के रूप में उपस्थित नहीं होती, बल्कि वह भावाभिव्यक्ति को गहराई प्रदान करने वाली आधारभूमि का कार्य करती है। दूसरी ओर लोकधर्मी चेतना उनके संगीत को जनजीवन, लोक-संस्कार, ऋतु-चक्र, सामाजिक अनुभव और सांस्कृतिक स्मृतियों से जोड़ती है। प्रस्तुत शोध-पत्र में पंडित छन्नूलाल मिश्र की सांगीतिक दृष्टि का समीक्षात्मक अध्ययन करते हुए यह प्रतिपादित करने का प्रयास किया गया है कि उनकी गायकी में शास्त्रीयता और लोकधर्मिता परस्पर विरोधी तत्त्व न होकर एक-दूसरे के पूरक हैं। उनका संगीत परंपरा और प्रयोग, शास्त्र और लोक, अनुशासन और सहजता तथा सौंदर्य और सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना के मध्य एक सार्थक सेतुनिर्मित करता है। प्रमुख शब्द: पंडित छन्नूलाल मिश्र, शास्त्रीय संगीत, लोकधर्मी चेतना, ठुमरी, दादरा, कजरी, चैती, बनारस संगीत परंपरा, सांगीतिक समन्वय, भावाभिव्यक्ति।

Discussion

More

Suggest a correction or report