Research indexJournal article
भरतय शसतरय सगत म यगल गयन क वशषतए एव चनतय
कोहली, शर्मा
BHAIRAVI25 Jun 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/14F52DC3DOI10.65403/bhairavi.vol32.02
भरतय शसतरय सगत म यगल गयन क वशषतए एव चनतय
कोहली, शर्मा · BHAIRAVI · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/14F52DC3DOI10.65403/bhairavi.vol32.02
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक अत्यंत समृद्ध एवं विशाल गायन परंपरा रही है। इस परंपरा के अंतर्गत ध्रुपद, धमार, ठुमरी आदि अनेक गायन शैलियों का प्रचलन प्राचीन काल से होता आया है। इन्हीं शैलियों में ख्याल गायन एक विशिष्ट एवं अत्यंत लोकप्रिय गायन शैली है, जिसका प्रस्तुतीकरण एकल तथा युगल दोनों रूपों में किया जाता है। वास्तव में युगल गायन एक अत्यंत क्लिष्ट एवं साधनापूर्ण विद्या है, जिसमें एक ही समय पर दो कलाकार सामूहिक रूप से गायन प्रस्तुत करते हैं। इसके लिए दोनों कलाकारों के मध्य संगति, संवाद, सामंजस्य, स्वरों की सटीकता, लयात्मक संतुलन तथा परस्पर सद्भाव का होना अत्यंत आवश्यक होता है। परंतुयदि यह सामंजस्य पूर्ण रूप से स्थापित न हो सके, तो युगल गायन में कलाकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे स्वरों का उचित मेल, अहंकार का टकराव, लय संबंधी त्रुटियाँ, राग की मर्यादा को बनाए रखना तथा तालमेल में निरंतरता स्थापित करना आदि। इन सभी पक्षों का सूक्ष्मता से ध्यान रखते हुए ही कोई कलाकार एक सफल एवं प्रभावशाली युगल गायक बन सकता है। यदि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट युगल गायकों की चर्चा की जाए, तो उस्ताद अमानत-फतेह अली खाँ, उस्ताद नजाकत सलामत अली खाँ, पंडित राजन साजन मिश्र तथा श्री रितेश रजनीश मिश्र आदि कलाकार इसके सशक्त उदाहरण हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में ख्याल गायन शैली के अंतर्गत युगल गायन की इन्हीं विशेषताओं, आवश्यक तत्वों तथा चुनौतियों को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।