NobleBlocks

Research indexJournal article

वरततमन समय म सगत क कषतर म जवकपरजन क सभवन

सिंह, शर्मा

BHAIRAVI25 Jun 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/538AECFBDOI10.65403/bhairavi.vol32.010

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

संगीत मानव सभ्यता की कलाओं में से एक है, जिसका संबंध मनोरंजन मात्र से नहीं है बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों से भी है। प्राचीन काल में संगीत का प्रयोग मुख्यतः धार्मिक कार्यों, अनुष्ठानों, राजदरबारों और लोक परंपरा में होता था। वर्तमान समय में संगीत का क्षेत्र केवल शौक तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आज का संगीत एक मजबूत कैरियर जीवन-यापन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। प्राचीन समय में संगीत को स्थिर आय का स्रोत नहीं माना जाता था। वर्तमान समय में संगीत एक संगठित उद्योग के रूप में विकसित हो चुका है। तकनीकी प्रगति, डिजिटल मीडिया के विस्तार और वैश्वीकरण के प्रभाव ने संगीत उद्योग को एक नई दिशा प्रदान की है। इस शोध पत्र में (शोध पत्र का उद्देश्य) वर्तमान समय में संगीत के क्षेत्र में उपलब्ध जीविकोपार्जन के विभिन्न साधनों का अध्ययन करना तथा सामाजिक और आर्थिक महत्व को पूर्ण रूप से स्पष्ट करना एवं संगीत के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों, उनकी प्रासंगिकता तथा वर्तमान समय में उनकी उपयोगिता का विश्लेषण एवं उचित प्रशिक्षण, प्रतिभा और निरंतर अभ्यास के माध्यम से इस क्षेत्र में स्थाई और सम्मानजनक आजीविका प्राप्त की जा सकती है।

Discussion

More

Suggest a correction or report