Research indexJournal article
उसतद इमरत खन क सतर वदन म खयल गयन शल क परभव
.
BHAIRAVI25 Jun 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/4CB5DF81DOI10.65403/bhairavi.vol32.012
उसतद इमरत खन क सतर वदन म खयल गयन शल क परभव
. · BHAIRAVI · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/4CB5DF81DOI10.65403/bhairavi.vol32.012
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र के अंतर्गत इमदादखानी (इटावा) घराने के सुप्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद इमरत खान की सितारवादन शैली में ख्याल गायन का प्रभाव एवं उसके व्यावहारिक स्वरूप का विश्लेषण एवं गहन अध्ययन किया गया है। यदि देखा जाए तो पारंपरिक रूप से सितार और सुरबहार वादन तंत्रकारी अंग की प्रधानता थी परंतु उस्ताद इमरत खान ने गायन तथा वादन संगीत दोनों की तालीम प्राप्त की जिसके कारण वह सितार पर गायकी अंग को स्थापित करने में पूर्ण रूप से सफल हुए। इस शोध के अंतर्गत इस विषय पर भी चर्चा की गई है कि किस प्रकार उस्ताद इमरत खा की वादन में विलंबित ख्याल की गंभीरता, रागों की शुद्धता, मीड़, आंदोलन तथा गायन के स्वरों का हूबहू अनुकरण दिखाई देता है। इसके अलावा द्रुत गतों के अंतर्गत उनके मिज़राब के बोल, ख्याल की छूट और वक्र तानों में सौंदर्य उत्पन्न होता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि उस्ताद इमरत खान ने तंत्रकारी अंग की सीमाओं को पार कर के वाद्य संगीत के अंतर्गत ख्याल गायन शैली का समावेश किया।