Research indexJournal article
अनदनत एव गर-अनदनत महवदयलय म करयरत शररक शकष शकषक क मनसक दढ़त एव वयकततव सबध वशषतए
Kumar, Singh
International Journal of Physiology Nutrition and Physical Education1 Sep 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/D9636433DOI10.22271/journalofsport.2026.v11.i9a.3293
अनदनत एव गर-अनदनत महवदयलय म करयरत शररक शकष शकषक क मनसक दढ़त एव वयकततव सबध वशषतए
Kumar, Singh · International Journal of Physiology Nutrition and Physical Education · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/D9636433DOI10.22271/journalofsport.2026.v11.i9a.3293
Abstract
मानसिक दृढ़ता एवं व्यक्तित्व उन व्यवसायों में महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक विशेषताएँ हैं, जहाँ व्यक्ति निरंतर दूसरों के साथ अंत:क्रिया करते हैं, कार्य-निष्पादन की अपेक्षा की जाती है, नेतृत्व करना होता है तथा व्यावसायिक दबावों का सामना करना पड़ता है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक ऐसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, जिनमें शिक्षण संबंधी दक्षता, भावनात्मक नियंत्रण, प्रेरणा, निर्णय लेने की क्षमता एवं निरंतर व्यावसायिक सहभागिता की आवश्यकता होती है। वर्तमान अध्ययन में उत्तर प्रदेश की राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध अनुदानित एवं गैर-अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की मानसिक दृढ़ता एवं व्यक्तित्व संबंधी विशेषताओं की तुलना की गई। वर्णनात्मक तुलनात्मक अनुसंधान अभिकल्प को अपनाया गया। नमूने में 200 पुरुष शारीरिक शिक्षा शिक्षक सम्मिलित थे, जिनमें अनुदानित एवं गैर-अनुदानित महाविद्यालयों से 100-100 शिक्षक शामिल थे। मानसिक दृढ़ता का मापन डाॅ0 एलेन गोल्डबर्ग द्वारा विकसित मानसिक दृढ़ता प्रश्नावली का प्रयोग करके किया गया। व्यक्तित्व का मापन आइसेंक, आइसेंक और बैरेट (1985) द्वारा विकसित आइसेंक व्यक्तित्व प्रश्नावली के माध्यम से किया गया। वर्णनात्मक सांख्यिकी एवं स्वतंत्र-नमूना t-परीक्षण का प्रयोग किया गया। सार्थकता का स्तर .05 निर्धारित किया गया। परिणामों से दोनों समूहों के बीच मानसिक दृढ़ता में महत्वपूर्ण अंतर पाया गया। अनुदानित समूह का माध्य अंक 60.45 (SD = 10.98) तथा गैर-अनुदानित समूह का माध्य अंक 70.25 (SD = 11.03) था, t = -6.29, p < .001। व्यक्तित्व के अंकों में भी महत्वपूर्ण अंतर पाया गया। अनुदानित समूह का माध्य 59.73 (SD = 9.02) तथा गैर-अनुदानित समूह का माध्य 70.04 (SD = 9.30) था, जिसमें t = -7.96, p < .001 पाया गया। परिणाम अध्ययन में सम्मिलित मनोवैज्ञानिक चरों में दोनों समूहों के बीच महत्वपूर्ण अंतर को दर्शाते हैं। परिणामों की व्याख्या व्यावसायिक माँगों, संस्थागत वातावरण, स्वायत्तता, कार्य-निष्पादन संबंधी अपेक्षाओं तथा मनोवैज्ञानिक विकास के अवसरों के संदर्भ में की गई है। अध्ययन में संस्थागत परिवेश से परे शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए व्यवस्थित मानसिक कौशल विकास एवं व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों की अनुशंसा की गई है।