Research indexJournal article
भरतय जञन परमपरओ क परत वभनन वषय क शधरथय क जगरकत क अधययन
Indrani
International Journal For Multidisciplinary Research23 Sep 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/9FC3E721DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i05.88268
भरतय जञन परमपरओ क परत वभनन वषय क शधरथय क जगरकत क अधययन
Indrani · International Journal For Multidisciplinary Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/9FC3E721DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i05.88268
Abstract
भारतीय ज्ञान परंपराएँ भारत में दीर्घकाल से विकसित, संरक्षित एवं निरंतर प्रवाहित ज्ञान, चिंतन तथा व्यवहार की विविध परंपराओं का व्यापक समुच्चय हैं। इनमें दर्शन, तर्कशास्त्र, भाषा एवं व्याकरण, गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, कृषि, स्थापत्य-कला, साहित्य, शासन एवं नैतिकता सहित विभिन्न ज्ञान-विषय सम्मिलित हैं। भारतीय दार्शनिक परंपराओं में ज्ञान की प्रकृति, उसके स्रोत तथा ज्ञान-प्राप्ति के साधनों पर भी व्यवस्थित एवं तार्किक चिंतन किया गया है। प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य विभिन्न विषयों के शोधार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपराओं के प्रति जागरूकता के स्तर का अध्ययन करना तथा विषयगत आधार पर जागरूकता में विद्यमान विविधता का विश्लेषण करना है। अध्ययन में भारतीय ज्ञान परंपराओं के विभिन्न आयामों के संदर्भ में शोधार्थियों की जागरूकता का प्रतिशत के आधार पर विश्लेषण किया गया है। प्राप्त निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि अंतर्विषयकता एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान से संबंधित आयाम में शोधार्थियों का जागरूकता स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहा। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि शोधार्थी भारतीय ज्ञान परंपराओं को आधुनिक वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक संदर्भों से जोड़ने की संभावनाओं से परिचित हैं। इसके विपरीत, शोध के लिए तत्परता एवं शोध-कार्यप्रणाली से संबंधित जागरूकता अपेक्षाकृत कम पाई गई। अध्ययन के आधार पर यह आवश्यकता परिलक्षित होती है कि शोधार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपराओं के मूल स्रोतों, शोध-पद्धतियों, विश्वसनीय संदर्भ-स्रोतों, शैक्षणिक डेटाबेस, शोध-पत्रिकाओं तथा शोध-प्रस्ताव निर्माण से संबंधित व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। अतः उच्च शिक्षा एवं शोध के साथ भारतीय ज्ञान परंपराओं के प्रभावी एकीकरण हेतु विषय-आधारित प्रशिक्षण, अंतर्विषयक शोध तथा व्यावहारिक शोध-अवसरों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।