NobleBlocks

Research indexJournal article

वकयकणड म परतपदत वकय एव वकयरथ क सवरप

कुमार

International Journal of Sanskrit Research1 May 2019Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/3C53E69CDOI10.22271/23947519.2019.v5.i3a.3326

Abstract

भर्तृहरिविरचित वाक्यपदीय नामक ग्रन्थ व्याकरणदर्शन का प्रतिपादन करता है। इसमें महाभाष्य में निगूढ़ सिद्धान्तों का प्रतिपादन है। वाक्यपदीय की कारिकाओं के माध्यम से इसमें वाक्य सम्बन्धी सिद्धान्त प्रतिपादित किये गये हैं। प्रस्तुत लेख में वाक्यपदीय के द्वितीय काण्ड जो कि वाक्यकाण्ड के नाम से प्रचलित है इसमें वाक्य तथा वाक्यार्थ के अष्ट प्रकार प्रतिपादित हैं। जिनमें खण्ड पक्ष तथा अखण्ड पक्ष मुख्यतया उत्थित हैं। इसमें वैयाकरणों को कौन सा मत स्वीकृत है, इन सभी पक्षों पर विशद चर्चा की गई है। पुनः वाक्य से पदापोद्धार पक्ष, अभिहितान्वयवाद तथा अन्विताभिधान पक्ष , पदसंस्कार पक्ष तथा वाक्यसंस्कार पक्ष आदि इन सभी विषयों को अनेकधा चर्चित किया गया है। इसमें अनेक मतवादियों के मतों पर भी विचार कर, उनके मतों को इन्हीं आठ पक्षों में अन्तर्भूत या अन्तर्भूत करने का प्रयास किया गया है। वाक्य की परिभाषा देते हुए काशिकाकार ने भी कहा है कि एकार्थ: पदसमूहो वाक्यम् । अर्थात् पदों का समुदाय वाक्य कहलाता है। वाक्य की परिभाषा साहित्यदर्पण कार ने भी कही है कि वाक्यं स्याद्योग्यताकाङ्क्षासत्तियुक्त: पदोच्चय: । वाक्य वह है जिसमें योग्यता, आकाङ्क्षा, आसत्ति हो। चतुर्थ तात्पर्य का भी इसमें स्थान है। कहा भी है कि सति तात्पर्ये सर्वे सर्वार्थवाचका: । उसी तरह भाष्यकार पतंजलि ने भी महाभाष्य में कहा है कि एकतिङ् वाक्यम्।साव्ययकारकक्रियाविशेषणं वाक्यमिति। अर्थात् वाक्य वह है जिसमें एक तिङन्त पद हो, तथा अव्यय, कारक, क्रियाविशेषण तथा विशेषण हों। अन्त में तृतीय काण्ड का प्रतिपाद्य विषय भी संकेतित हुआ है।

Discussion

More

Suggest a correction or report