NobleBlocks

Research indexJournal article

कषतरय दल क उदभव, वकस एव सवधनक चनतय : रजसथन क द-दलय रजनत क वशष सदरभ म दस जल क एक अधययन

मीना

International journal of applied research1 Aug 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/76ACA496DOI10.22271/allresearch.2024.v10.i8b.14139

Abstract

यह शोध पत्र भारतीय संघवाद के अंतर्गत क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के उद्भव, उनके क्रमिक विकास तथा उनके समक्ष उत्पन्न संवैधानिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। विशेष अध्ययन के रूप में राजस्थान की पारंपरिक रूप से स्थापित द्वि-दलीय प्रणाली (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी) के मध्य दौसा जिले की स्थानीय राजनीति और क्षेत्रीय दलों/निर्दलीय शक्तियों की भूमिका का परीक्षण किया गया है। यद्यपि राजस्थान में राज्य स्तर पर दो-दलीय वर्चस्व रहा है, परंतु दौसा जैसे जिलों में जातीय समीकरण, कृषिगत असंतोष, स्थानीय नेतृत्त्व और सामाजिक-आर्थिक पहचान ने राष्ट्रीय दलों को चुनौती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रस्तुत अध्ययन में संविधान के अनुच्छेद 324, दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून), तथा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मान्यता मानदंडों के आलोक में क्षेत्रीय राजनीति के संस्थागत पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़ों के समन्वित प्रयोग के माध्यम से यह निष्कर्ष निकाला गया है कि क्षेत्रीय दल लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को सुदृढ़ करते हैं, किंतु आंतरिक लोकतंत्र का अभाव, वित्तीय अपारदर्शिता और व्यक्तिगत निष्ठाओं पर अत्यधिक निर्भरता उनके स्थायित्व में बाधा उत्पन्न करती है।

Discussion

More

Suggest a correction or report