Research indexJournal article
ससकत-वयकरण म अजञतकरतक सतर क अनशलन
रानी, .
International Journal of Sanskrit Research1 Sep 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/68F00BA3DOI10.22271/23947519.2026.v12.i5b.3334
ससकत-वयकरण म अजञतकरतक सतर क अनशलन
रानी, . · International Journal of Sanskrit Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/68F00BA3DOI10.22271/23947519.2026.v12.i5b.3334
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
संस्कृत-वाङ्मय के इतिहास में सहस्रों वर्ष पूर्व व्याकरण-शास्त्र रूपी एक ऐसा विशेष अनुसन्धान हुआ, जिससे भाषा का अध्ययन अत्यन्त सुगम हो गया । संस्कृत-भाषा की प्राचीनता, भावाभिव्यक्ति की क्षमता तथा महनीयता से आज सम्पूर्ण विश्व सुपरिचित है । संस्कृत-भाषा के प्रसंग में जब व्याकरण का नाम उल्लेख होता है, तो तत्काल हमारे समक्ष पाणिनि- प्रोक्त व्याकरण अष्टाध्यायी ही उपस्थित होता है । पाणिनि की सूत्रशैली में संस्कृत के वैदिक एवं लौकिक दोनों प्रकार के शब्दों के स्वरूप तथा प्रकृति-प्रत्ययों को अष्टाध्यायी की रचना करके नियत कर दिया । आचार्य पाणिनि ने जिस सूक्ष्मेक्षिका से अखिल शब्दसागर का अवलोकन करते हुए संस्कृत-भाषा का अन्वाख्यान किया है । इसी प्रकार जैनाचार्य वर्धमानसूरि ने स्वविरचित गणरत्नमहोदधि कृति में प्रयुक्त गणों की व्याख्या में अज्ञातकर्तृक व्याकरण के लगभग 270 सूत्रों को उद्धृत किया । उन्हीं सूत्रों का अनुशीलन करना ही प्रस्तुत-शोधपत्र का मुख्य उद्देश्य है ।