NobleBlocks

Research indexJournal article

शयम बनगल क सनम म पतसतततमक सरचन और सतर परतरध: एक सकतक अधययन

सांगवान, दीपक

Shodh Sagar Journal of Language Arts Culture and Film17 Dec 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/57266766DOI10.36676/jlacf.v2.i4.54

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

यह शोध श्याम बेनेगल की समानांतर सिनेमा परंपरा के अंतर्गत निर्मित दो महत्वपूर्ण फिल्मों मंडी (1983) और सरदारी बेगम (1996) में पितृसत्तात्मक संरचना और स्त्री प्रतिरोध के सांकेतिक निरूपण का विश्लेषण करता है। समानांतर सिनेमा, जो सामाजिक यथार्थ और सत्ता-संबंधों की आलोचनात्मक प्रस्तुति के लिए जाना जाता है, उसमें बेनेगल का सिनेमा विशेष रूप से लैंगिक असमानताओं और स्त्री की स्थिति को केंद्र में रखता है। इस अध्ययन में सॉस्यूर के संकेतक–संकेतित सिद्धांत को आधार बनाकर फिल्मों के दृश्य, पात्र और क्रियाओं का विश्लेषण किया गया है, जिससे यह समझा जा सके कि सिनेमा किस प्रकार अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया के माध्यम से सामाजिक संरचनाओं को अभिव्यक्त करता है। मंडी में वेश्यालय, बाजार और स्त्रियों की सामूहिक उपस्थिति जैसे संकेतक, संकेतित रूप में स्त्री के वस्तुकरण तथा बाजार-आधारित पितृसत्ता को उद्घाटित करते हैं, जहाँ प्रतिरोध सामूहिक और व्यंग्यात्मक रूप में उभरता है। वहीं सरदारी बेगम में संगीत, मंच, पारिवारिक विरोध और नायिका का संघर्ष ऐसे संकेतक हैं, जो संकेतित रूप में स्त्री की स्वतंत्र पहचान और पितृसत्तात्मक नियंत्रण के विरुद्ध व्यक्तिगत तथा सांस्कृतिक प्रतिरोध को व्यक्त करते हैं। इस प्रकार, यह अध्ययन प्रतिपादित करता है कि श्याम बेनेगल का सिनेमा पितृसत्ता के विविध रूपों को उजागर करते हुए स्त्री प्रतिरोध की बहुआयामी अभिव्यक्तियों को सांकेतिक स्तर पर सशक्त ढंग से प्रस्तुत करता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report