NobleBlocks

Research indexJournal article

वषदगरसत अरजन क मन: सथत

कुमार

International Journal of Sanskrit Research1 Mar 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/D33C8743DOI10.22271/23947519.2025.v11.i2d.3342

Abstract

“मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयो:।” (मैत्रायण्युपनिषद्) अर्थात् यह मन ही है जो किसी भी मनुष्य के जीवन में बन्धन एवं मोक्ष का कारण होता है। यह अनंग-सा मन जब संयमित न हो तो प्रत्येक मनुष्य के जीवन को छिन्न-भिन्न, विषादग्रस्त एवं दु:खी करने में समर्थ है। ईश्वर द्वारा प्रदत मानव जीवन अत्यधिक अनमोल, अनुपम एवं श्रेष्ठ जीवन है। जिसका उद्देश्य है---- जीवन में रहते हुए ही भवबन्धनों से मुक्ति पाकर उसे परम पवित्र दिव्य, परमेश्वर, शाश्वत सत्य के निकट पहुंचना । परंतु आज के वर्तमान समय में स्थिति ऐसी विकट है कि प्रत्येक मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की मृगतृष्णा में एक तृषार्त्त की भांति अन्धाधुन्ध दौड़ लगा रहा है। जब ये भौतिक वस्तुएं उसे प्राप्त न हो तो मन व्यथित, उद्विग्न, अशान्त, किंकर्तव्यविमूढ़, अवसादग्रस्त एवं विषादग्रस्त हो जाता है। तब ऐसी स्थिति में यह मानव क्या करें, ऐसी ऊहापोह में उलझा स्वयं को असहाय-सा अनुभूत करता है। ठीक ऐसी ही स्थिति अर्जुन की थी, जब महाभारत के युद्धक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचकर दोनों सेनाओं के मध्य खड़े होकर उसने अपने सभी प्रिय बन्धु-बान्धवों को देखा तो उसके मन की भी कुछ ऐसी ही विचित्र स्थिति थी कि ‘वह क्या करें क्या ना करें’ वाली स्थिति में घिरा अत्यधिक विचलित, दु:खी दुविधाग्रस्त एवं अवसादग्रस्त हो चुका था। तब भगवान श्रीकृष्ण के पावन वचनों ने और उनके दिव्य उपदेशों ने उसे इस भांति उसके मार्ग को उसके विषादग्रस्त मन को मोड़ा कि उसके पश्चात् अर्जुन उस युद्ध का महान् योद्धा बनकर दिग्विजयी हुआ।

Discussion

More

Suggest a correction or report