NobleBlocks

Research indexJournal article

उपनषद म चतन-वजञन

ओझा

International Journal of Sanskrit Research1 Jul 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/757FD9E7DOI10.22271/23947519.2024.v10.i4e.3344

Abstract

भारतीय ज्ञानपरम्परा में ‘चेतना’ का प्रश्न केवल दार्शनिक जिज्ञासा नहीं, अपितु अस्तित्व, आत्मा, ब्रह्म, जगत् और मानव के पारस्परिक सम्बन्ध को समझने का मूल आधार है। वैदिक साहित्य-संहिता, ब्राह्मण, आरण्यक एवं उपनिषद्-में चेतना सम्बन्धी विचार क्रमशः विकसित होते हुए उपनिषदों में अत्यन्त सूक्ष्म, व्यापक एवं दार्शनिक स्वरूप प्राप्त करते हैं। सामान्यतः यह धारणा प्रचलित है कि वेद केवल धर्म, यज्ञ एवं देवस्तुति से सम्बन्धित हैं; किन्तु वैदिक साहित्य का सूक्ष्म अनुशीलन से यह स्पष्ट होता है कि उसमें मानव, प्रकृति, ब्रह्माण्ड, आत्मा, प्राण, मन, ज्ञान तथा अस्तित्व के विविध आयामों पर गम्भीर चिन्तन उपलब्ध है। उपनिषदों में चेतना का सम्बन्ध मुख्यतः आत्मतत्त्व और ब्रह्मतत्त्व से स्थापित किया गया है। आत्मा को नित्य, अजन्मा, अविनाशी, साक्षी एवं चेतन सत्ता के रूप में प्रतिपादित किया गया है। कठोपनिषद् में आत्मा की नित्यता, बृहदारण्यक उपनिषद् में आत्मा के दर्शन-श्रवण-मनन-विज्ञान की आवश्यकता, तैत्तिरीयोपनिषद् में पंचकोश सिद्धान्त तथा माण्डूक्योपनिषद् में चेतना की चार अवस्थाओं जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय का विवेचन चेतना-विज्ञान के दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण आयाम प्रस्तुत करता है। भारतीय चिन्तन में चेतना को केवल व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित न मानकर समष्टि एवं व्यष्टि दोनों स्तरों पर देखा गया है। परमात्मा अथवा ब्रह्म को समष्टि-चेतना तथा जीवात्मा को व्यष्टि-चेतना के रूप में समझने की परम्परा भारतीय दर्शन की विशिष्ट देन है। ‘तत्त्वमसि’, ‘अहं ब्रह्मास्मि’, ‘प्रज्ञानं ब्रह्म’ तथा ‘अयमात्मा ब्रह्म’ जैसे महावाक्य आत्मा और परमसत्ता के सम्बन्ध को दार्शनिक गहराई प्रदान करते हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र में वैदिक एवं उपनिषद् में चेतना की संकल्पना का विश्लेषण करते हुए आध्यात्मिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टि के अन्तर्सम्बन्ध, आत्मा एवं ब्रह्म की अवधारणा, समष्टि एवं व्यष्टि चेतना, पंचकोश तथा चतुरवस्था सिद्धान्त का अनुशीलन किया गया है। साथ ही यह स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि आधुनिक ‘Consciousness Studies’ के साथ उपनिषदों का संवाद सम्भव है, यद्यपि दोनों की पद्धतियाँ, प्रयोजन और ज्ञानमीमांसात्मक आधार समान नहीं हैं।

Discussion

More

Suggest a correction or report