NobleBlocks

Research indexJournal article

परचन भरतय चनतन स आधनक यग तक-“आतममगधत” क अवधरण

ओझा

International Journal of Humanities and Education Research1 Jul 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/F08A4027DOI10.33545/26649799.2025.v7.i2h.508

Abstract

मनुष्य स्वभावतः स्वयं के अस्तित्व, व्यक्तित्व, उपलब्धियों और सामाजिक पहचान के प्रति सजग रहता है। अपने व्यक्तित्व के प्रति यह सजगता यदि संतुलित रूप में हो तो आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मविकास का आधार बनती है; किन्तु जब व्यक्ति स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझने लगे, अपनी प्रशंसा की निरन्तर अपेक्षा करे, आलोचना को अस्वीकार करे तथा अपने अस्तित्व और उपलब्धियों को अत्यधिक महत्त्व प्रदान करने लगे, तब यह प्रवृत्ति आत्ममुग्धता का रूप धारण करनें लगती है। समकालीन समाज में ‘आत्ममुग्धता’ अथवा Narcissism एक महत्त्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक अवधारणा के रूप में उभर रही है। स्वयं को अत्यधिक महत्त्व देना, अपनी उपलब्धियों का अतिरंजित प्रदर्शन करना, दूसरों से निरन्तर प्रशंसा एवं मान्यता की अपेक्षा रखना तथा आलोचना को स्वीकार न कर पाना इसके सामान्य व्यवहारगत संकेत माने जाते हैं। आधुनिक मनोविज्ञान में Narcissism को व्यक्तित्व-विशेषता के रूप में समझने के साथ-साथ इसके विकृत एवं रोगात्मक स्वरूप को Narcissistic Personality Disorder [NPD] के रूप में देखा जाता है। वास्तव में आत्ममुग्धता को केवल आधुनिक डिजिटल संस्कृति की देन मानना ऐतिहासिक रूप से उचित नहीं होगा। भारतीय दार्शनिक परम्परा में अहंकार, अस्मिता, मान, मद, दर्प, दम्भ और ममता जैसी वृत्तियों का विश्लेषण अत्यन्त प्राचीन है। इसलिए आधुनिक Narcissism को समझने के लिए भारतीय ज्ञानपरम्परा के इन स्रोतों पर विचार करना अत्यंत आवश्यक है।

Discussion

More

Suggest a correction or report