Research indexJournal article
कटलय क अरथशसतर एव आरथक चनतन : एक अधययन
कुमार
International Journal of Political Science and Governance1 Sep 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/126F691DDOI10.33545/26646021.2026.v8.i9b.1294
कटलय क अरथशसतर एव आरथक चनतन : एक अधययन
कुमार · International Journal of Political Science and Governance · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/126F691DDOI10.33545/26646021.2026.v8.i9b.1294
Abstract
यह शोध-पत्र प्राचीन भारतीय चिंतक कौटिल्य के अर्थशास्त्र और उनके आर्थिक चिन्तन का विश्लेषण प्रस्तुत करता हैं। कौटिल्य द्वारा लिखित अर्थशास्त्र केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि यह राज्यशास्त्र, प्रशासन, कूटनीति तथा सामाजिक व्यवस्था का समन्वित स्वरूप है। इस ग्रन्थ में राज्य की स्थापना, सुरक्षा और विस्तार के साथ-साथ प्रजा-कल्याण को सर्वोपरि माना गया हैं। कौटिल्य ने ‘अर्थ’ को मानव जीवन का मूल आधार स्वीकार करते हुए उसे धर्म और काम का भी आधार बताया है। उनके अनुसार राज्य की समृद्धि का प्रमुख आधार कृषि, पशुपालन, व्यापार तथा उद्योग है। जिन पर राज्य का नियंत्रण आवश्यक हैं। कर-व्यवस्था, कोष-संग्रह, व्यापार नियमन तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के माध्यम से एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की परिकल्पना प्रस्तुत की गई है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि कौटिल्य का आर्थिक चिन्तन व्यावहारिक, यथार्थवादी तथा जनकल्याण पर आधारित है। उनकी नीतियाँ न केवल प्राचीन भारत की उन्नत प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती हैं, बल्कि आधुनिक शासन-प्रणाली के लिए भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है।