NobleBlocks

Research indexJournal article

मखट क कलतमक इतहस परमपर, परतक और आधनक कल म रपनतरण

सविता

International Journal of Advanced Academic Studies1 Aug 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/D5EF9D02DOI10.33545/27068919.2026.v8.i8b.2195

Abstract

मुखौटा मानव सभ्यता की उन प्राचीन कलात्मक संरचनाओं में है जिसमें रूप, अनुष्ठान, अभिनय, विश्वास और पहचान एक साथ उपस्थित होते हैं। सामान्य दृष्टि से मुखौटा चेहरे को ढकने वाली वस्तु है, पर कला-इतिहास की दृष्टि से वह केवल आवरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की दृश्य पहचान को अस्थायी रूप से विस्थापित कर किसी वैकल्पिक सत्ता, चरित्र या सामुदायिक स्मृति को दृश्य रूप देने वाला माध्यम है। भारत में मुखौटा-परम्परा को धार्मिक अनुष्ठानों, लोकनाट्य, नृत्य, पर्व-उत्सव, जनजातीय विश्वासों और प्रदर्शनकारी कलाओं से अलग करके समझना संभव नहीं है। छऊ, राम्माण, अंकिया भाओना, कृष्णनाट्टम्, तेय्यम, भागवत-मेला तथा हिमालयी मुखौटा-नृत्य इसकी विविध अभिव्यक्तियां हैं। आधुनिक काल में मुखौटा अनुष्ठानिक वस्तु से आगे बढ़कर चित्रकला, मूर्तिकला, रंगमंच और समकालीन दृश्य-संस्कृति में पहचान, विखंडन, सत्ता और मनोवैज्ञानिक तनाव का रूपक बना। प्रस्तुत शोध-पत्र मुखौटे के ऐतिहासिक विकास को रूप-विधान, प्रतीकात्मकता, पदार्थ, अनुष्ठान, अभिनय और आधुनिक कलाभाषा के परस्पर सम्बन्धों में देखने का प्रयास करता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report