Research indexJournal article
मर वलसटनकरफट क वचर म नहत लगक भमकओ और महलओ क भवनतमक बझ क समकलन वशलषणतमक अधययन
वर्मा, दुबे
The Voice of Creative Research31 Jul 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/A14CF907DOI10.53032/tvcr/2026.v8n3.22
मर वलसटनकरफट क वचर म नहत लगक भमकओ और महलओ क भवनतमक बझ क समकलन वशलषणतमक अधययन
वर्मा, दुबे · The Voice of Creative Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/A14CF907DOI10.53032/tvcr/2026.v8n3.22
Abstract
यह शोधपत्र पश्चिमी नारीवादी दार्शनिक मैरी वोलस्टोनक्राफ्ट के विचारों का गहन अध्ययन कर महिलाओं की लैगिंक भूमिकाओं और भावनात्मक बोझ का समकालीन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में वोलस्टोनक्राफ्ट की मूल कृति ‘ए विंडिकेशन ऑफ द राइट्स ऑफ वूमन’ (1792 ) तथा संबंधित शोध पत्रों को सैद्धांतिक आधार बनाया गया है। यह एक गुणात्मक शोध है, जिसमें दस्तावेज विश्लेषण विधि का उपयोग किया गया है। विश्लेषण में यह निष्कर्ष पाया गया कि पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था ने महिलाओं के लिए कुछ ख़ास जिम्मेदारिया तय कर रखी हैं, इन ज़िम्मेदारियों को जेंडर के साथ जोड़कर समाज ने महिलाओं के लिए अनिवार्य बना दिया है l इस सामाजिक ढांचे में महिलाओं को बचपन से ही इन पारंपरिक लैंगिक भूमिकाओं के निर्वहन हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। समाज महिलाओं के इस भावनात्मक बोझ को एक स्वाभाविक उत्तरदायित्व के रूप में देखता है। वोलस्टोनक्राफ्ट के विचारों का विश्लेषण यह दर्शता है कि महिलाओं में उचित शिक्षा का अभाव, महिलाओं का पुरुषों पर निर्भरता और समाज में सीमित सक्रियता ही इस मौजूदा स्थिति के लिए उत्तरदायी है l अंत में यह विश्लेषित किया गया है कि महिलाओं को तर्कसंगत प्राणी के रूप में स्वीकार कर उन्हें तर्कसंगत शिक्षा, समान अधिकार, व्यक्तिगत स्वायत्तता, निर्णय की स्वतंत्रता साथ ही लैंगिक भूमिकाओं को नए सिरे से परिभाषित करने की आवश्यकता है l