Research indexJournal article
गड एव समनय वरग क वदयरथय क परवरक वतवरण क उनक सजञनतमक कषमत पर परभव क अधययन
साहू, मौर्य
International Journal of Humanities and Education Research1 Oct 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/29C34323DOI10.33545/26649799.2026.v8.i10a.512
गड एव समनय वरग क वदयरथय क परवरक वतवरण क उनक सजञनतमक कषमत पर परभव क अधययन
साहू, मौर्य · International Journal of Humanities and Education Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/29C34323DOI10.33545/26649799.2026.v8.i10a.512
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन में छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पारिवारिक वातावरण का संज्ञानात्मक क्षमता पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है। अध्ययन हेतु कोंडागांव जिले के 600 (300 छात्र, 300 छात्राओं) का चयन गैर आनुपातिक स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्श विधि के आधार पर किया गया। छात्र-छात्राओं के पारिवारिक वातावरण के मापन हेतु शालू सैनी एवं परमिंदर कौर (2017) द्वारा निर्मित पारिवारिक वातावरण मापनी तथा संज्ञानात्मक क्षमता के मापन हेतु विशाल सूद एवं पूजा शर्मा (2022) द्वारा निर्मित संज्ञानात्मक क्षमता परीक्षण मापनी का उपयोग किया गया। सांख्ययिकीय विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन एवं त्रिदिश प्रसरण 2×2×2 का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण का जाति एवं लिंग का सार्थक प्रभाव पाया गया। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण में जातीय एवं लैंगिक आधार पर महत्वपूर्ण भिन्नताएं विद्यमान है। विद्यार्थियों को प्राप्त पारिवारिक, सहयोग, आपसी संबंध, संप्रेषण, भावनात्मक वातावरण तथा परिवार से मिलने वाले अवसर आदि में जाति एवं लिंग के आधार पर अंतर देखने को मिलता है। अत: विद्यार्थियों के पारिवारिक वातावरण को समझने में उनकी जातीय एवं लैंगिक पृष्ठभूमि को महत्वपूर्ण कारक के रूप में रखा जाना आवश्यक है।