Research indexJournal article
स्थानीय जनसमुदाय में पर्यावरण सरंक्षण की अवधारणाएं एवं ज्ञान परम्पराएं: विशेष राजस्थान के संदर्भ में
खोरवाल
International Journal of All Research Education and Scientific Methods1 Jan 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261104/3E7F1B1CDOI10.56025/ijaresm.14102625
स्थानीय जनसमुदाय में पर्यावरण सरंक्षण की अवधारणाएं एवं ज्ञान परम्पराएं: विशेष राजस्थान के संदर्भ में
खोरवाल · International Journal of All Research Education and Scientific Methods · 2026 · Subscription
NobleIDark:/48914/w1/20261104/3E7F1B1CDOI10.56025/ijaresm.14102625
The full text is at the publisher
You can read the abstract here, or open it at the publisher.
Abstract
यह शोध पत्र राजस्थान में व्याप्त उन अवधारणाओं एवं परंपराओं पर प्रकाश डालता है जिसका संबंध पर्यावरण संरक्षण से रहा है। यह उन रीति रिवाजों और नियमों की मजबूत पैरवी करता है जो आज से ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से चले आ रहें है एवं सतत् पर्यावरण विकास को दर्शाते हैं। राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में अलग-अलग संस्कृतियाँ व्याप्त है। जिसमें अलग-अलग रीति-रिवाज भी हैं। राजस्थान की अलग-अलग संस्कृतियों में पर्यावरण सरंक्षण की महत्ता सदैव रही है। राजस्थान की संस्कृति में पर्यावरण सरंक्षण को विभिन्न अवधारणाओं और ज्ञान परंपराओं से जोड़ कर देखा जाता है। अर्थात अनेकों ऐसे रीति रिवाज है जो सदियों से चले आ रहे हैं और लोग बिना जाने उनका अनुसरण कर रहे है और उन रीति रिवाजों के पीछे की कोई मूल वजह देखी जाए तो वह पर्यावरण का सरंक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का सतत् अनुप्रयोग ही होगा। अतः अलग अलग संस्कृति में अलग-अलग रीति-रिवाज भले ही हो लेकिन उनके मूल में पर्यावरण संरक्षण की झलक दिख ही जाती है। यह शोध पत्र प्रदर्शित करता है की जिस समुदाय ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा है उस क्षेत्र की संस्कृति इस प्रकार विकसित होती है की उससे पर्यावरण को हानि नहीं होती अपितु पर्यावरण की सुरक्षा होती है।