Research indexJournal article
लोक शैलियों का आधुनिक रूपांतरणः नौटंकी और सांगीत से आधुनिक भारतीय प्रोसीनियम मंच तक का सफर
कुमार, मणि
ResearchPro International Multidisciplinary Journal3 Apr 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261104/584063BCDOI10.70650/rpimj.2026v2i2000011
लोक शैलियों का आधुनिक रूपांतरणः नौटंकी और सांगीत से आधुनिक भारतीय प्रोसीनियम मंच तक का सफर
कुमार, मणि · ResearchPro International Multidisciplinary Journal · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261104/584063BCDOI10.70650/rpimj.2026v2i2000011
Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र उत्तर भारतीय लोक नाट्य विधाओंकृविशेषकर नौटंकी और सांगीतकृके पारंपरिक खुले मंच से आधुनिक कॉर्पाेरेट व अकादमिक प्रोसीनियम थिएटर तक के संक्रमणकालीन इतिहास, संरचनात्मक बदलावों और प्रासंगिकता का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन है। औपनिवेशिक दौर से शुरू हुई आधुनिकता की बयार ने भारतीय रंगमंच को पश्चिमी मंचीय ढांचे और यथार्थवादी शैली से परिचित कराया। इस प्रक्रिया में जहाँ एक ओर लोक शैलियों को अशिष्ट कहकर हाशिए पर धकेला गया, वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता के बाद इप्टा और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निर्देशकों ने इन्हीं लोक तत्वों को आधुनिक रंगमंच की रीढ़ बनाया। यह लेख इस बात की पड़ताल करता है कि कैसे नौटंकी के श्नगाड़े की थापश् और सांगीत की श्रागनीश् ने आधुनिक तकनीकी युग के प्रकाश-संयोजन, ध्वनि-अभियांत्रिकी और संकर रंग-भाषा को प्रभावित किया है।