Research indexJournal article
विश्वासी एक्का के काव्य में प्रकृति और जनजातीय समाज
दुबे
International Journal For Multidisciplinary Research14 Nov 2026
विश्वासी एक्का के काव्य में प्रकृति और जनजातीय समाज
दुबे · International Journal For Multidisciplinary Research · 2026 · Subscription
The full text is at the publisher
You can read the abstract here, or open it at the publisher.
Abstract
जनजातीय परंपरा, संस्कृति और प्रकृति को एक-दूसरे का पूरक कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। जनजातीय समाज प्रकृति के साथ ऐसे घनिष्ठ संबंध में बँधा है कि वन, पर्वत, नदी, मिट्टी, वृक्ष, पशु-पक्षी और ऋतुचक्र केवल बाह्य परिवेश नहीं हैं, अपितु उसकी अर्थव्यवस्था, आस्था, भाषा, लोकगीत, रीति-रिवाज और सामूहिक स्मृति के अभिन्न अंग हैं। किंतु आधुनिकता, औद्योगीकरण, बाजारवाद और तथाकथित विकास की प्रक्रिया ने प्रकृति के साथ इस आत्मीय संबंध को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया है। प्राकृतिक संसाधनों के निरंतर दोहन ने जनजातीय समाज की आजीविका, सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व को भी चुनौती दी है। इसी संदर्भ में डॉ. विश्वासी एक्का की कविताएं एक महत्वपूर्ण साहित्यिक और सामाजिक प्रतिक्रिया प्रस्तुत करती है। उनकी कविताओं में प्रकृति केवल सौंदर्य का विषय नहीं है; वह जनजातीय जीवन की माता, सहेली, संरक्षक और सांस्कृतिक आधार के रूप में उपस्थित है। विश्वासी एक्का ने अपने काव्य में जनजातीय ग्रामीण जीवन की सादगी, श्रम, स्त्री-संवेदना, लोक-संस्कृति तथा प्रकृति के प्रति श्रद्धा को सहज और प्रभावी भाषा में चित्रित किया है। साथ ही उन्होंने वनों की कटाई, नदियों के प्रदूषण, भूमि-अधिग्रहण, रासायनिक कृषि, पूंजीवादी दोहन और आदिवासी समुदाय के राजनीतिक उपेक्षित होने पर भी तीखी टिप्पणी की है। प्रस्तुत शोध-पत्र ‘लक्ष्मनिया का चुल्हा’ और ‘मौसम तो बदलना ही था’ काव्य-संग्रहों के आधार पर विश्वासी एक्का के काव्य में प्रकृति और जनजातीय समाज के संबंध का अध्ययन किया गया है जिसमें पर्यावरण-चेतना, जनजातीय अस्मिता, स्त्री-संवेदना और मानवतावादी चिंता की समन्वित अभिव्यक्ति है। उनकी कविताओं में ‘जल, जंगल और जमीन’ केवल संसाधन नहीं, अपितु जीवन की आधारशिला हैं। इसलिए उनका काव्य समकालीन पर्यावरणीय संकट और जनजातीय विमर्श दोनों की दृष्टि से अत्यंत प्रासंगिक है।