Research indexJournal article
‘‘आरक्षण से लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों में शैक्षिक आकांक्षाओं का पीढ़ीगत परिवर्तन: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन’’
पाण्डेय
Nav Jyoti30 Sep 2026
‘‘आरक्षण से लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों में शैक्षिक आकांक्षाओं का पीढ़ीगत परिवर्तन: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन’’
पाण्डेय · Nav Jyoti · 2026 · Subscription
The full text is at the publisher
You can read the abstract here, or open it at the publisher.
Abstract
भारतीय समाज में शिक्षा सामाजिक गतिशीलता का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से वंचित समूहों को उच्च शिक्षा में अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षण नीति का विकास सामाजिक न्याय की व्यापक संवैधानिक अवधारणा के अंतर्गत हुआ। उच्च शिक्षा में आरक्षण का सामान्य अध्ययन प्रायः प्रवेश, प्रतिनिधित्व और शैक्षिक उपलब्धि के संदर्भ में किया जाता है, जबकि इसके दीर्घकालीन पारिवारिक और पीढ़ीगत प्रभाव पर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया जाता है। प्रस्तुत शोध-पत्र इसी कम चर्चित पक्ष को केंद्र में रखता है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि आरक्षण अथवा सकारात्मक कार्रवाई के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले परिवारों में अगली पीढ़ी की शैक्षिक आकांक्षाओं में किस प्रकार परिवर्तन उत्पन्न हो सकता है। विशेष रूप से यह अध्ययन माता-पिता की शैक्षिक स्थिति, प्रथम पीढ़ी के उच्च शिक्षित सदस्य, परिवार की शैक्षिक आकांक्षा, बच्चों के लिए अपेक्षित शिक्षा, पेशागत आकांक्षाओं तथा शिक्षा के सामाजिक मूल्य के बीच संबंध को समाजशास्त्रीय दृष्टि से समझने का प्रयास करता है। अध्ययन का आधार वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति तथा उपलब्ध द्वितीयक साहित्य है। भारतीय संदर्भ में उपलब्ध शोध से यह संकेत मिलता है कि माता-पिता की शैक्षिक आकाक्षाएँ बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों से संबंधित हैं था शिक्षा अंतर-पीढ़ीगत गतिशीलता का माध्यम बन सकती है। इसी प्रकार भारत में ंििपतउंजपअम ंबजपवद के अंतर-पीढ़ीगत प्रभाव पर हालिया शोध ने उच्च शिक्षा में आरक्षण के लाभार्थी माताओं के बच्चों के परिणामों में सकारात्मक प्रभावों का अध्ययन किया है। इस शोध-पत्र का केंद्रीय तर्क यह है कि आरक्षण का प्रभाव केवल उस विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता जिसे किसी विशेष अवर का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है; उच्च शिक्षा से उत्पन्न अनुभव, आकांक्षाएँ, सामाजिक नेटवर्क और परिवार की शिक्षा संबंधी सोच अगली पीढ़ी के लिए भी नए अवसरों का निर्माण कर सकती है।