NobleBlocks

Research indexJournal article

सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में उच्च शिक्षित महिलाओं की भूमिका: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Upadhyay

Nav Jyoti30 Sep 2026

NobleIDark:/48914/w1/20261120/2A08FEE2DOI10.68868/1429nj03

Paywalled

The full text is at the publisher

You can read the abstract here, or open it at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

सतत विकास वर्तमान वैश्विक समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास, सामाजिक समानता, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2015 में निर्धारित सतत विकास के 17 लक्ष्य (Sustainable Development Goals) वर्ष 2030 तक गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी एवं पर्यावरणीय संकट जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में वैश्विक प्रयासों का आधार हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से उच्च शिक्षित महिलाएँ ज्ञान, कौशल, नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक चेतना के माध्यम से सतत विकास की प्रक्रिया को गति प्रदान करती हैं। भारतीय समाज में उच्च शिक्षित महिलाओं की भूमिका केवल पारिवारिक दायित्वों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान, तकनीकी, उद्यमिता एवं सामाजिक परिवर्तन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उच्च शिक्षा महिलाओं में आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक सहभागिता का विकास करती है। इसके परिणामस्वरूप वे न केवल अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं, बल्कि परिवार, समुदाय और व्यापक समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में उच्च शिक्षित महिलाओं के योगदान का समाजशास्त्रीय विश्लेषण करना तथा उनके समक्ष उपस्थित सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं संस्थागत चुनौतियों की पहचान करना है। यह अध्ययन प्राथमिक स्रोतों के साथ साथ द्वितीयक स्रोतों पर आधारित वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक शोध पद्धति का उपयोग करता है।

Discussion

Citations

More

Suggest a correction or report