Research indexJournal article
किशोर विद्यार्थियों की आत्म-प्रभावकारिता के प्रभावी कारक एवं शैक्षिक उपलब्धि से उसका संबंध: एक सैद्धांतिक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Sisodiya, Pandey
Social Gravity: International Journal of Social Sciences and Humanities20 Nov 2026Open access
किशोर विद्यार्थियों की आत्म-प्रभावकारिता के प्रभावी कारक एवं शैक्षिक उपलब्धि से उसका संबंध: एक सैद्धांतिक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Sisodiya, Pandey · Social Gravity: International Journal of Social Sciences and Humanities · 2026
Abstract
शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वतंत्र चिंतन, समस्या-समाधान की क्षमता तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की योग्यता विकसित करना भी है। इस प्रक्रिया में आत्म-प्रभावकारिता की भूमिका केंद्रीय है। आत्म-प्रभावकारिता से आशय व्यक्ति के उस विश्वास से है, जिसके आधार पर वह किसी विशिष्ट कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने की अपनी क्षमता का आकलन करता है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य आत्म-प्रभावकारिता की अवधारणा, उसके सैद्धांतिक आधार, उसके स्रोतों, किशोर विद्यार्थियों की आत्म-प्रभावकारिता को प्रभावित करने वाले कारकों तथा शैक्षिक उपलब्धि के साथ उसके संबंध का विश्लेषण करना है। यह अध्ययन सैद्धांतिक प्रकृति का है, जिसमें दस्तावेजी विश्लेषण विधि द्वारा बंडूरा के सामाजिक संज्ञानात्मक सिद्धांत तथा शैक्षिक मनोविज्ञान के प्रमुख समीक्षात्मक एवं मेटा-विश्लेषणात्मक अध्ययनों का विषयवस्तु विश्लेषण किया गया है। विश्लेषण से ज्ञात होता है कि निपुणता अनुभव आत्म-प्रभावकारिता का सबसे प्रबल स्रोत है, तथा किशोरों की आत्म-प्रभावकारिता व्यक्तिगत, पारिवारिक, विद्यालयी, सहपाठी, सामाजिक-आर्थिक एवं डिजिटल कारकों से संयुक्त रूप से प्रभावित होती है। उपलब्ध साहित्य आत्म-प्रभावकारिता एवं शैक्षिक उपलब्धि के बीच मध्यम तथा पारस्परिक संबंध की ओर संकेत करता है, और यह भी दर्शाता है कि सकारात्मक किंतु यथार्थपरक आत्म-प्रभावकारिता विद्यार्थियों में प्रयास, आत्म-नियमन तथा कठिन परिस्थितियों में दृढ़ता को प्रोत्साहित करती है। अध्ययन के आधार पर एक चार-चरणीय संकल्पनात्मक प्रारूप प्रस्तावित किया गया है तथा शिक्षकों, अभिभावकों एवं नीति-निर्माताओं के लिए शैक्षिक निहितार्थ प्रस्तुत किए गए हैं। निष्कर्षतः किशोर विद्यार्थियों की आत्म-प्रभावकारिता को प्रोत्साहित करना शैक्षिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग माना जा सकता है।