NobleBlocks

Research indexJournal article

राजस्थान में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय का राजनीतिक प्रतिनिधित्व : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

कायमखानी

21 Nov 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261121/D2E53694DOI10.5281/zenodo.24416386

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य राजस्थान में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का ऐतिहासिक, सामाजिक एवं चुनावी दृष्टिकोण से विश्लेषण करना है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक प्रतिनिधित्व केवल निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसका संबंध विधायी संस्थाओं में उपस्थिति, राजनीतिक निर्णय-निर्माण में सहभागिता तथा समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की अभिव्यक्ति से भी होता है। राजस्थान में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की राजनीतिक स्थिति का अध्ययन इसी व्यापक परिप्रेक्ष्य में किया गया है। इस अध्ययन में राजस्थान के मुस्लिम समुदाय की जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ विधानसभा चुनावों में उसकी राजनीतिक भागीदारी का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान में मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक भागीदारी विभिन्न चुनावों और विधानसभाओं में अलग-अलग स्वरूप में दिखाई देती है। प्रतिनिधित्व के विश्लेषण में केवल निर्वाचित विधायकों की संख्या ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, समुदाय के भीतर सामाजिक एवं लैंगिक विविधता तथा विधायी संस्थाओं में प्रतिनिधियों की सक्रियता भी महत्त्वपूर्ण है। अतः राजस्थान में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय का राजनीतिक प्रतिनिधित्व लोकतांत्रिक समावेशन, राजनीतिक समानता और सामाजिक न्याय के व्यापक प्रश्नों से जुड़ा हुआ है।मुस्लिम अल्पसंख्यक, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, राजस्थान विधानसभा, चुनावी राजनीति, लोकतांत्रिक समावेशन, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report