Research indexJournal article
गौतम धर्मसूत्र में प्रतिपादित प्रायश्चित्त-विधि और उसके मनोवैज्ञानिक अर्थ : एक समीक्षात्मक अध्ययन
पटेल
20 Nov 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261121/7694EA03DOI10.5281/zenodo.24417440
गौतम धर्मसूत्र में प्रतिपादित प्रायश्चित्त-विधि और उसके मनोवैज्ञानिक अर्थ : एक समीक्षात्मक अध्ययन
पटेल · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261121/7694EA03DOI10.5281/zenodo.24417440
Abstract
धर्मसूत्र-साहित्य भारतीय धर्म, समाज एवं विधि-चिन्तन का प्राचीनतम व्यवस्थित स्रोत है। इन धर्मसूत्रों में गौतम धर्मसूत्र को विशेष महत्त्व प्राप्त है, क्योंकि इसमें सामाजिक अनुशासन, नैतिक नियंत्रण तथा धार्मिक शुद्धि के लिए प्रायश्चित्त-विधान का सुनियोजित निरूपण उपलब्ध होता है। प्रायश्चित्त का उद्देश्य केवल धार्मिक अपराधों का परिमार्जन नहीं था, बल्कि व्यक्ति को पुनः सामाजिक संरचना में प्रतिष्ठित करना और उसकी मानसिक शुद्धि सुनिश्चित करना भी था। प्रस्तुत शोधपत्र में गौतम धर्मसूत्र में उल्लिखित प्रायश्चित्त-विधियों का विश्लेषण करते हुए उनके मनोवैज्ञानिक आयामों का विवेचन किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि प्रायश्चित्त की प्रक्रिया अपराध-बोध, आत्मानुशासन, पश्चात्ताप, संज्ञानात्मक पुनर्गठन तथा सामाजिक पुनर्स्वीकार्यता के सिद्धान्तों पर आधारित है। इस प्रकार गौतम धर्मसूत्र की प्रायश्चित्त-व्यवस्था केवल धार्मिक विधान न होकर मानव-व्यवहार के गहन मनोवैज्ञानिक अध्ययन का भी परिचायक है।